करवा चौथ 2025: जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद
नई दिल्ली: करवा चौथ का पर्व बस आने ही वाला है। यह हिंदू धर्म की विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करती हैं।
दिनभर उपवास रखने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। इसलिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि आपके शहर में चांद कब निकलेगा ताकि पूजा और अर्घ्य सही समय पर किया जा सके।
करवा चौथ 2025: चांद निकलने का समय
इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। राजधानी दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात 8:13 बजे रहेगा।
भारत के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय इस प्रकार है:
| शहर | चांद निकलने का समय |
|---|---|
| दिल्ली | 8:13 PM |
| मुंबई | 8:55 PM |
| कोलकाता | 7:41 PM |
| चंडीगढ़ | 8:08 PM |
| पंजाब (लुधियाना/अमृतसर) | 8:10–8:11 PM |
| जम्मू | 8:11 PM |
| पटना | 7:48 PM |
| लखनऊ | 8:05 PM |
| कानपुर | 8:06 PM |
| प्रयागराज | 8:04 PM |
| भोपाल | 8:26 PM |
| इंदौर | 8:33 PM |
| जयपुर | 8:22 PM |
| रायपुर | 7:43 PM |
| बेंगलुरु | 8:48 PM |
| चेन्नई | 8:37 PM |
करवा चौथ व्रत का महत्व
करवा चौथ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि पति-पत्नी के स्नेह, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।
इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर माता करवा और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
चंद्रोदय के बाद पति की आरती और अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।
कैसे करें पूजा और अर्घ्य
-
सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें।
-
दिनभर व्रत रखते हुए करवा माता की पूजा करें।
-
चंद्रमा निकलने के बाद छलनी से दर्शन करें और अर्घ्य अर्पित करें।
-
फिर पति से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ें।