क्यों होता है Biscuit में छेद? कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

 
क्यों होता है Biscuit में छेद? कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

बिस्किट तो आप हम और सभी लोग खाते हैं, जो नहीं खाते हैं उन्होंने कभी ना कभी खाएं भी होंगे। Biscuit चाय के साथ एक आवश्यक स्नैक्स है, जिसके बिना चाय अधूरी सी लगती है। चाय के साथ बस दो Biscuit मिल तो मजा आ जाता है। वैसे मार्केंट में अब बिस्किट के बहुत ज्यादा ही ब्रांड्स हैं।

जो अलग अलग वैराइटी के साथ साथ अलग अलग डिजाइन में मौजूद होते हैं। कई बार Biscuit उसके स्वाद के लिए लेते है तो कई बार उसकी बनावट इतनी अच्छी लग जाती है कि हम उसे खरीदे बिना नहीं रह पाते हैं। लेकिन क्या आपने बिस्किट के डिजाइन को ध्यान से देखा है कि ज्यादातर बिस्किट में छेद क्यों होते हैं? इसके पीछे क्या कारण होता है चलिए आज इस रहस्य से परदा उठाते है

WhatsApp Group Join Now

Biscuit में क्यों होते हैं छेद?

आपको बता दें कि इन छेद को डॉकर्स कहते हैं। छेद होने का प्रमुख कारण ये है कि बेकिंग के वक्त इनमें हवा पास होती है जिससे इन्हें ज्यादा फूलने से रोका जाता है। आईये जानते हैं कैसे बनते हैं ये छेद-

क्यों होता है Biscuit में छेद? कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे
source: pixabay

हवा निकलने में करते हैं मदद

बिस्किट बनाने से पहले आटा, चीनी और नमक को शीट की तरह ट्रे पर फैलाकर एक मशीन के नीचे रख दिया जाता है। इसके बाद मशीन इस डो में छेद कर देती है। बिना इन छेद के बिस्किट ठीक नहीं बन सकते हैं। डो के अंदर हवा भर जाती है जो अवन में हीट करने के दौरान गर्म होने से फूलती है। इससे Biscuit का आकार बड़ा होने लगता है और इस आकार को रोकने के लिए छेद बनाए जाते है।

हीट निकलने के लिए करते है छेद

मशीन इन छेदों को एक समान दूरी पर और एक समान बराबरी पर बनाती है। ऐसा करने से Biscuit हर तरह से एक पकता व फूलता है। उतने छेद बिस्किट में बनाए जाते हैं जितने के पकने के बाद बिस्किट क्रंची और क्रिस्पी बन जाए। छेद बनाने का एक और कारण हीट को बाहर निकालना है। अगर छेद नहीं बनाएं तो बिस्किट की हीट बाहर नहीं निकल पाएगी और Biscuit टूटने लगेगा।

भारत में 37000 करोड़ का है कारोबार

भारत में Biscuit की इंड्रस्ट्री बहुत बड़ी है। आपको बता दें कि Bluewave consulting के अनुसार, बिस्किट इंडस्ट्री लगभग 12.5 फीसद की रेट से ग्रोथ कर रही है। मौजूदा समय में इसका कारोबार 37000 करोड़ का है।

यह भी पढ़ें- इन पांच स्टेप से एक कप में उगाएं Lemon का पेड़, घर में आ जाएगी नींबू की बहार

Know the reason why all Biscuit have holes

Tags

Share this story