Shikanji Recipe: गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए बनाएं मैंगो शिकंजी

 

Shikanji Recipe: मौसम का तापमान बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए हम नींबू पानी से लेकर शिकंजी तक का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ नींबू की शिकंजी ही क्यों बनाई जाए, जबकि आपके पास शिकंजी बनाने की कई और भी विकल्प है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चार डिफरेंट फ्लेवर शिकंजी रेसिपी, जिन्हें आप झटपट तैयार कर सकते हैं।

मैंगो शिकंजी बनाने के लिए सामग्री

  • दो आम को छीलकर उसका गूदा अलग कर लें
  • दो चम्मच नींबू का रस
  •  एक चम्मच चीनी, पानी
  • चुटकी भर काला नमक
  • सौंफ इलायची जीरा काली मिर्च

बनाने की विधि

  • एक छोटे पैन में जीरा और सौंफ, काली मिर्च और इलायची को धीमी आंच पर भून लें।
  • ठंडा करके महीन पीस लें।
  • इसमें काला नमक मिलाएं।
  • घर का बना शिकंजी मसाला तैयार है।
  • अब आम को छीलकर गूदा एक छोटे ब्लेंडर में डालें और पीस लें।
  • फिर उस पर नींबू निचोड़ें। उसे जग में डालें।
  • उसमें चीनी, शिकंजी मसाला और ऊपर से ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • तैयार है मैंगो शिकंजी।

शरीर को रखेगी हाइड्रेट

  • शिकंजी प्राकृतिक कूलेंट है
  • शरीर को हाइड्रेट रखती है
  • इसमें आम का प्रयोग बीटा कैरोटिन, आयरन की पूर्ति करता है
  • पसीने से होने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स के नुकसान को रोकता है

ये भी पढ़े: Kitchen Tips and Tricks: आटा गूंथना आसान कर देगी ये टिप्स, गुब्बारे सी फूली हुई बनेंगी रोटियां

Tags

Share this story