Mehndi Designs 2022: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में भरे-भरे हाथों वाली दुल्हन के लिए मेहंदी के ऐसे डिजाइन बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं। रचने के बाद खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग दुल्हन मेहंदी डिजाइन में ये बेस्ट हैं।

मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मेहंदी सोलह श्रृंगार में एक है, जिसकी वजह से किसी भी शुभ काम से पहले महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूरी लगाती हैं।

मेहंदी के बिना किसी भी स्त्री का श्रृंगार अधूरा माना जाता है, इसलिए मेंहदी महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है।

यही कारण है कि बात चाहे शादी की हो या फिर करवाचौथ जैसे स्पेशल दिन की, महिलाएं अपने हाथों और पैरों में अलग-अलग डिज़ाइन की मेहंदी जरूर लगाती हैं।