Easy Mehndi Designs 2023: ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स बनाना है बेहद आसान, हर कोई देखकर कहेगा WOW!
Easy Mehndi Designs 2023: मेहंदी भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखती है। चाहे दिवाली हो या रक्षा बंधन या अन्य त्यौहार, ये ऐसे अवसर हैं जब महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाना चाहती हैं । मेहंदी इन त्योहारों का एक अनिवार्य हिस्सा है क्योंकि माताएं, बहनें और बच्चे सभी अपने हाथों और पैरों को सुंदर मेहंदी डिजाइनों से सजाते हैं। मेहंदी (mehndi) हमारी संस्कृति, हमारी विरासत का अभिन्न अंग है। खासकर शादी में इसके लिए भी एक रस्म होती है। इसे ही हम मेहंदी की रस्म कहते हैं। इस दिन घर पर मेहंदी डिजाइनर को बुलाया जाता है। सिंपल मेहंदी डिजाइन बनाने में बेहद आसान हैं और दिखने में बेहद शानदार। यह मेहंदी डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है। इस डिजाइन को आप अपने हाथ के पिछले हिस्से से मेहंदी शुरू करके एक सीधी रेखा में बना सकती हैं। यहां कुछ आसान से मेहंदी डिज़ाइन दिए गए हैं जिन्हें आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए:
Easy Mehndi Designs 2023
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों को खूबसूर लुक दे सकता हैं। अगर हाथों को भरा-भरा नहीं रखना पसंद करती हैं तो फिर इस तरह का कुछ हाथों पर डिजाइन्स बना सकती हैं। जो मॉर्डन लुक देता है।
मंडला आर्ट डिजाइन हाथों पर लगाने के बाद काफी खूबसूरत लगता है। हाथों की उंगलियों और हथेली के बीच में बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं। आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
आप कुछ इस तरह का डिजाइन भी हथेली और उसके पीछे ट्राई कर सकती हैं। हथेली पर मंडला आर्ट और पीछे अरेबीक डिजाइन। फ्यूजन मेहंदी लोगों को काफी पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें: देश के इन हिस्सों की परेड भी है खास, जानें राजधानी दिल्ली के अलावा और कहां होती है गणतंत्र दिवस की Parade?