ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से आधार लिंक करने की प्रक्रिया हुई आसान
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और रजिस्टर्ड वाहन मालिकों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन शुरू कर दी है। अब वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है।
इस सुविधा के तहत सभी वाहन मालिक और लाइसेंस धारक parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं और इसे आधार से लिंक कर सकते हैं। इससे भविष्य में किसी भी सरकारी अपडेट या नोटिस की जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त होगी।
क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर और आधार लिंक करना?
केंद्रीय मंत्रालय ने सभी वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को संदेश भेजा है कि वे अपने रजिस्टर्ड वाहन और लाइसेंस के लिए आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस के जरिए मोबाइल नंबर को लिंक करें और अपडेट करें।
वाहन (RC) के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
-
सबसे पहले parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
-
आधार के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन चुनें।
-
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर भरें।
-
रजिस्ट्रेशन की तारीख और वैलिडिटी दर्ज करें।
-
वेरिफिकेशन कोड डालकर सब्मिट करें।
ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
-
पोर्टल पर दिए गए सारथी QR कोड को स्कैन करें या संबंधित पेज पर जाएँ।
-
ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मांगी गई जानकारी भरें।
-
जन्मतिथि, राज्य का नाम और कैप्चा कोड सावधानी से भरें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करें।
लाभ
-
मोबाइल नंबर अपडेट और आधार लिंक होने के बाद आपको सरकारी नोटिस और अपडेट सीधे मोबाइल पर मिलेंगे।
-
RTO जाने की जरूरत खत्म, पूरी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।