Gharelu Nuskhe: 5 रुपये के कपूर से गायब होंगे मच्छर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 
Gharelu Nuskhe: 5 रुपये के कपूर से गायब होंगे मच्छर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Gharelu Nuskhe: सर्दियों का मौसम आ गया है। अब मच्छरों की परेशानी भी घर में बढ़ेंगी। बाजार में कई तरह के स्प्रे और केमिकल आते हैं, मच्छर तो ये भगा देते हैं मगर स्वास्थ्य के लिए ये बहुत हानिकारक होते हैं। आज हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा और मच्छर भी भाग जाएंगे।

1.कपूर से करें मच्छरों का सफाया

कपूर की मदद से मच्छरों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। एक कटोरी में पानी लेकर इसमें थोड़ा सा कपूर डालकर इसको अपने कमरे के एक कोने में रख दें। कपूर से निकलने वाली खुशबू से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे।

2. अजवाइन

अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल में की जा सकती है। इसके लिए अजवाइन को बारीक पीस लें और इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिला लें, अब गत्ते के टुकड़े कर लें और इसमें कपड़ा या रुई भिगोकर इन टुकड़ों में लगाएं और कमरे के चारों तरफ ऊंचाई पर लगा दें इसकी खुश्बू से मच्छर फौरन घर छोड़कर भाग जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

3. नीम

गांवों में आज भी नीम की पत्तियों को जलाकर मच्छर भगाएं जाते हैं, आप भी नीम की पत्तियों को एकत्र करके जलाएं इसके धुएं से मच्छर भाग जाते हैं। नीम के तेल में नारियल तेल मिलाकर शरीर में लगाने से या फिर दीये की तरह जलाने से भी मच्छर नहीं काटते हैं।

4.तुलसी का रस

तुलसी का रस हाथ-मुंह पर लगाएंगे तो मच्छर नहीं काटेगा। घर में तुलसी का पौधा भी लगा सकते हैं।

5.लहसुन

 लहसुन का रस शरीर पर लगाएंगे तो मच्छर आपको नहीं काटेंगे। लहसुन को कूटकर उसका रस निचोड़ लें और पानी मिलाकर घर में छिड़काव करें तब भी मच्छर भाग जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Dengue Virus: डॉक्टर की सलाह  डेंगू होने पर बॉडी में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Tags

Share this story