Mothers Day 2023: मां को करवाना है Special Feel तो उनके साथ प्लान करें ये 5 चीजें

 

Mothers Day 2023: दुनिया में सबसे अनमोल है वो मां है। मां” शब्द भले ही पढ़ने और लिखने में बहुत ही छोटा है, लेकिन इसके मायने इतने ज्यादा ही कि इसे समझने के लिए आपकी पूरी उम्र भी कम पड़ सकती है। मां को खुश करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपयों की जरूरत नहीं है, बस आपके द्वारा बोले गए प्यार से दो बोल भी उनके लिए काफी है।  इस साल 14 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन आप अपनी मां के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप ये 5  चीजें अपनी मां के लिए प्लान कर सकते हैं.

पहला आइडिया एक स्पेशल मील तैयार करें

मदर्स डे पर अपनी मां के पसंदीदा खाने की डिश को पकाएं या ऑर्डर करें, और खाने की टेबल पर उनके पसंदीदा फूलों और कैंडल को सजाकर उनके इस दिन को खास बनाएं।

2 एक साथ फन करें

एक फन एक्टिविटी का प्लान करें, जो आपकी मां को पसंद हो, जैसे पिकनिक, एक स्मॉल ट्रिप या एक स्पा डे। आप ऐसा कुछ प्लान कर सकते हैं, जिसे आप एक साथ कर सकते हैं, जैसे कि कुकिंग क्लास लेना या ब्यूटी पार्लर में जाकर खुद को पैंपर करना।

WhatsApp Group Join Now

3 सरप्राइज पार्टी प्लान करें

अपने परिवार के साथ सरप्राइज पार्टी प्लान करें। आप पार्टी प्लेस को उनके पसंदीदा रंगों से सजा सकते हैं, और एक केक या मिठाई ले सकते हैं। आप सभी से अपनी मां के बारे में कोई मोमेंट शेयर करने के लिए भी कह सकते हैं।

4 एक लेटर लिखें

आपकी मां ने आपके लिए जो कुछ भी किया है, उनके लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते हुए एक लेटर लिखें। उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और कुछ अच्छे पल याद करें, जो आपने एक साथ शेयर किए हैं।

5 घुमाने ले जाएं

अगर आपकी मां को घूमने का शौक है, तो उन्हें ऐसी जगह घुमाने ले जाएं, जहां वह हमेशा से जाना चाहती हों। यह कुछ नई यादें बनाने और साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का एक शानदार तरीका है।

ये भी पढ़े-Mother’s Day 2023: मदर्स डे को बनाएं खास, घर में केक बनाकरमां को करें खुश, मिलेगा प्यार भरा आर्शीवाद 

Tags

Share this story