Janmashtami 2022: जन्माष्टमी मनाने से पहले जरूर खरीदें ये 10 चीजें, बहुत खुश हो जाएंगे नंदकिशोर माखन चोर

 
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी मनाने से पहले जरूर खरीदें ये 10 चीजें, बहुत खुश हो जाएंगे नंदकिशोर माखन चोर

Krishna Janmashtami 2022: पंचांगों के आधार पर कहा जा रहा है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को 5248 वर्ष हो गए हैं। इस साल भगवान श्री कृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, द्वापर युग में मथुरा पुरी में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मध्य रात 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। कान्हा जी के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इस साल 18 और 19 अगस्त का दिन, कृष्णमय रहने वाला है। इस अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ आवश्यक सामग्रियों की सूची। जन्माष्टमी मनाने के लिए ये सामान जरूर खरीदें।

ये चीजें खरीदें और धूमधाम से मनाएं जन्माष्टमी

1. सिंहासन

जन्माष्टमी के त्योहार के दौरान, बाज़ारों में भी लड्डू गोपाल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। श्रीकृष्ण को मंदिर में स्थापित करने के लिए आसन की आवश्यकता होती है और आपको बाज़ार में कई प्रकार के आसन मिल जाएंगे। आप खरीदारी करते समय अपनी पसंद का आसन खरीदना न भूलें।

WhatsApp Group Join Now

2. फूलों के गहने

कान्हा जी के श्रृंगार के लिए, बाज़ार में फूलों के गहने भी मौजूद हैं। नन्हे से कान्हा जी के लिए आप गुलाब या गेंदे के फूल से निर्मित माला आदि खरीद सकते हैं। आप मंदिर को सजाने के लिए भी फूलों की लड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। फूलों की सुगंध और खूबसूरती आपके मंदिर की शोभा में चार चाँद लगा देगी।

3. बांसुरी

इस दिन भगवान को बांसुरी अर्पित करने का और उसे सजाने का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अत्यंत प्रिय भी है तो आप उन्हें बांसुरी अवश्य अर्पित करें और इसे खरीदना न भूलें।

4. अष्टधातु के ठाकुर जी

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए बाज़ार में पंचधातु, अष्टधातु के भी लड्डूगोपाल मौजूद हैं। भक्त स्वेच्छानुसार, अलग-अलग धातु के छोटे या बड़े आकार के ठाकुर जी खरीद सकते हैं।

5. खूबसूरत पोशाक

आप ठाकुर जी को तैयार करने के लिए कुंदन, ज़री और गोटा पत्ती आदि से सजी पोशाक भी खरीद सकते हैं। ये पोशाक, आपको बाजार में हर रंग और हर आकार में मिल जाएंगी।

6. मंदिर में लगाने के लिए लाइट

जन्माष्टमी के अवसर पर आप आपने घर में स्थित मंदिर या पूजा घर को सुंदर झालरों से सजा सकते हैं। इस वक़्त बाज़ार में बहुत सारी लाइट और झालरें मौजूद हैं, इनकी रोशनी से आपका मंदिर बेहद आकर्षक लगने लगेगा।

7. झूला

श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में झूले का अत्यंत महत्व है, क्योंकि कारागार में जन्म होने के बाद उनके पिता वासुदेव उन्हें मैय्या यशोदा के पास पालने में ही छोड़कर वापस लौट आए थे। इसलिए अगर आप भी श्री कृष्ण जन्मष्टमी की खरीददारी का मन बना रहे हैं, तो भगवान के लिए एक झूला ज़रूर खरीदें।

8. पूजा सामग्री

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए होने वाली पूजा में एक खीरा, एक साफ़ चौकी, पीला साफ कपड़ा, बाल कृष्ण की मूर्ति, एक सिंहासन, पंचामृत, गंगाजल, दीपक, दही, शहद, दूध, दीपक, घी, बाती, धूपबत्ती, चंदन, अक्षत, माखन और मिश्री आदि की आवश्यकता होती है। यह सब आप पूजा करने के एक दिन पहले या कुछ दिन पहले बाज़ार से खरीदकर रख सकते हैं।

9. प्रसाद की सामग्री

जन्माष्टमी पर होने वाली पूजा में मुख्य प्रसाद पंचामृत होता है, जिससे भगवान को भोग लगाया जाता है। इसमें पांच मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद मिला होता है और यह भोग के लिए, सबसे अनिवार्य और उत्तम माना जाता है। इसके अतिरिक्त, इस दिन पंजीरी का भी विशेष महत्व होता है, तो आप उसे बनाने की सामग्री बाज़ार से ज़रूर ले आएं।

10. झूले को सजाने का सामान

कृष्ण जन्मोत्सव में झूले का बहुत महत्व होता है, क्योंकि इस दिन भगवान जी की पूजा एक नवजात शिशु के रूप में होती है। इसलिए आप झूले के साथ उसे सजाने का सामान भी खरीद सकते हैं। इनमें मखमल का बिछौना, रेशम की डोर, सुंदर तकिया और खिलौने आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े: अगर आपके पास मौजूद है 5 और 10 रुपए का यह सिक्का, तो आप भी बन सकते हैं लखपति

Tags

Share this story