Navratri 2022: नवरात्र उपवास में 3 तरीकों से खाएं ये सबसे सॉलिड चीज, पूरा दिन रहेंगे एनर्जेटिक

 
Navratri 2022: नवरात्र उपवास में 3 तरीकों से खाएं ये सबसे सॉलिड चीज, पूरा दिन रहेंगे एनर्जेटिक

Navratri 2022: नवरात्र में कई लोग 9 दिन तक व्रत रखते हैं इस दौरान कई तरह के खाने की मनाही होती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि 9 दिन तक एनर्जी बनी रहे इसके लिए क्या खाया जाए। तो आपको बता दें व्रत के दिनों में खासतौर पर दही खूब खाना चाहिए। दही न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है और ग्लो बनाए रखता है। दही यूं तो दूध से ही बनाया जाता है, लेकिन इसकी प्रोसेस ऐसा होता है, जिससे यह ज़्यादा हेल्दी बन जाता है। दही में फैट के साथ ही प्रोटीन, विटामिन और कई अन्‍य पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसे प्रोबायोटिक्‍स में शामिल किया जाता है।

व्रत में क्‍यों ज़रूरी हो जाता है दही

व्रत में हमारी डाइट में बदलाव आ जाता है, जिससे कई लोग पाचन की समस्या से जूझते हैं। खासतौर पर आलू, कुट्टू का आटे जैसी चीज़ें कब्‍ज़ पैदा करते हैं। ऐसे में अगर आप रोज़ाना दही खाएंगे, तो यह दिक्कत आपको परेशान नहीं करेगी। इससे कब्‍ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होंगी।

WhatsApp Group Join Now

व्रत में इस तरह करें दही का सेवन

1. दही का रायता

आप दही में फलों को डालकर रायता बना सकते हैं। इसमें अनानास, स्ट्रॉबेरीज़ आदि डालकर स्वादिष्ट रायता तैयार किया जा सकता है। इससे आपका पेट भी भरेगा और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।

2. दही की छाछ

अगर आप डिटॉक्‍स के इरादे से उपवास रख रहे हैं, तो आपको दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके लिए आप दही की छाछ या लस्सी बना सकते हैं। लस्सी मीठी न बनाकर इसमें सेंधा नमक मिलाएं, जो ज़्यादा फायदेमंद होगी।

3. दही वाले आलू

व्रत में आलू का सेवन सबसे आम है। अगर आपको भी आलू पसंद हैं, तो इसमें दही मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसे तैयार करना भी आसान है। व्रत वाले जीरा आलू बनने के बाद उसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर कुछ देर चलाते हुए पकाएं।

ये भी पढ़ें- Navratri Fasting Tips: प्रेगनेंसी में नवरात्रि के 9 दिन करना है व्रत, डाइटिशियन से जानें क्या खाएं? जिससे बनी रहेगी एनर्जी

Tags

Share this story