New Year 2023 Resolution: 3 महत्वपूर्ण संकल्प से करें बच्चों का भविष्य निर्माण, नए साल में जानिए खास रेजोल्यूशन आइडिया

 
New Year 2023 Resolution: 3 महत्वपूर्ण संकल्प से करें बच्चों का भविष्य निर्माण, नए साल में जानिए खास रेजोल्यूशन आइडिया

New Year 2023 Resolution: साल 2022 खत्म होने वाला है।  नए साल का स्वागत लोग नई उम्मीदों व आशाओं से करते हैं। लोगों की उम्मीद होती है कि आने वाला साल खुशियों से भरा होगा। हालांकि साल की बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रयास आपको खुद भी करने पड़ते हैं। इसीलिए नए साल की शुरुआत में कुछ संकल्प लेना का चलन है। माता पिता को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नए साल के दृढ़ संकल्प के बारे में बताना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानें बच्चों के लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन के कुछ आइडिया।

इन तीन संकल्प से करें बच्चों का भविष्य

पहला

व्यायाम का संकल्प

अभिभावकों को चाहिए कि बच्चे को अपनी सेहत का ख्याल रखना सिखाएं। इसलिए बच्चे से ऐसा संकल्प दिलवा सकते हैं, जिससे वह सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम या योगाभ्यास करे। मानसिक और शारीरिक तौर से सक्रिय रहने के लिए वह किसी स्पोर्ट एक्टिविटी में शामिल हो सकता है या सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकता है।

दूसरा

पौष्टिक आहार के सेवन का संकल्प

अक्सर बच्चे खाने पीने को लेकर बहुत आनाकानी करते हैं। वह बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं लेकिन दूध, हरी सब्जियों के सेवन पर मुंह बनाते हैं। अगर आपका बच्चा भी पौष्टिक भोजन, हरी सब्जी आदि खाने में आनाकानी करता है, तो नए साल से उसे हरी सब्जियों के सेवन करने का संकल्प दिलाएं।

WhatsApp Group Join Now

तीसरा

बुरी आदतों से दूरी का संकल्प

अगर आपके बच्चे में कोई बुरी आदत है, तो उसे छोड़ने का बच्चे से नए साल पर संकल्प कराएं। बच्चा झूठ बोलता हो, या अपशब्दों का इस्तेमाल करता हो तो उसे समझाएं कि यह गलत है और साल 2023 से वह प्रयास करें कि उसे झूठ व अपशब्द न बोलने पड़ें। ऐसा करने से बच्चा जब भी झूठ बोलने का प्रयास करेगा उसे वादा याद आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Corona Prevention Tips: Pulmonologist से जानें कितना खतरनाक है कोरोना का ये नया वैरकिएंट, बचाव के लिए अभी से करें ये काम

Tags

Share this story