Chickpea Benefits: चाहे भूना हुआ हो या अंकुरित किया हुआ, कोलेस्ट्रॉल से लेकर पाचन को दुरुस्त रखता है चना, जानें इसके फायदे
Chickpea Benefits: चना हमारे शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति करता इसे प्रोटीन का राजा भी कहा जा सकता है। चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। चने में लगभग 12 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है। यह अनाज के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है। इससे शरीर चुस्त दुरुस्त बना रहता है। जानते हैं चना खाने के शरीर को होने वाले लाभ के बारे में।
मैगनीज का भंडार
खून के लगातार बहाव में कॉपर और मैगनीज जैसे माइक्रोन्यूट्रियंट्स का होना बहुत जरुरी है। चना मैगनीज का बहुत अच्छा स्रोत है। इसे खाने से शरीर का तापमान सही बना रहता है।
एनीमिया से बचाव
चना आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से अनीमिया की परेशानी नहीं होती। इसलिए एनीमिया के उच्च जोखिम के दौरान महिलाओं (गर्भवती, स्तनपान कराने वाली और मासिक धर्म), बच्चों और लोगों को एक दैनिक आधार में इसे शामिल करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल घटाये
चना कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी आपकी मदद करता है। यह आंत में पित्त • रस के साथ मिल कर खून में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
पाचन और आंत के स्वास्थ्य
पाचन विकार को ठीक रख पाचन तंत्र संबंधी विकारों को दूर करने में मदद करता है। चने में फीटो-न्यूट्रिएंट, उच्च प्रोटीन और विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। जो कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसे आंत्र जटिलताओं के खतरे को कम करने में मदद करता है। महिलाओं में हार्मोन का स्तर बनाये चना फीटो-न्यूट्रीएंट का बहुत अच्छा- स्रोत है। यह स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। और एस्ट्रोजन हार्मोन में खून के स्तर को बढ़ा कर विपरीत ऑस्टियोपोरोसिस से रक्षा करता है। इसके अलावा चना माहवारी और रजोनिवृत्ति के बाद के लक्षणों के दौरान महिलाओं में होने वाले मानसिक बदलाव से राहत प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: मखाने की इस रेसिपी को खाकर हर कोई करेगा आपकी तारीफ, जानें खीर बनाने का तरीका