Obesity Problem: मोटापा पुरुषों को करता है अंदर से कमजोर, ये 4 बड़ी प्रॉब्लम के हो सकते हैं शिकार

 
<strong>Obesity Problem: </strong><strong>मोटापा पुरुषों को करता है अंदर से कमजोर</strong><strong>, </strong><strong>ये 4 बड़ी प्रॉब्लम के हो सकते हैं शिकार</strong>

Obesity Problem: मोटापा एक गंभीर समस्या है जो कई बीमारियों को जन्म देता है। इन्हीं बीमारियों में से एक है मेल इनफर्टिलिटी जो मोटापे के कारण तेजी से पुरुषों में बढ़ती जा रही है। कैसे मोटापा मेल इनफर्टिलिटी को प्रभावित करता है और इसके जोखिम को कैसे कम किया जा सकता है।

1. कम शुक्राणुओं की संख्या 


एक हाई बॉडी मास इंडेक्स यानी की मोटापा कम शुक्राणुओं की संख्या के साथ जुड़ा हुआ है। पुरुषों के शरीर में जमा फैट शुक्राणु की संख्या गुणवत्ता को भी कम कर सकते हैं, जिससे प्रजनन के दौरान अंडे के साथ स्पर्म के मिलने में समस्या आती है। 

2.लो स्पर्म काउंट 


बच्चा पैदा करने के लिए स्पर्म काउंट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। नहीं तो ये गर्भपात का कारण बन सकते हैं। डॉ. अपूर्व सतीश अमरनाथ ने बताया कि मोटापा पुरुषों के स्पर्म काउंट को प्रभावित करता है, जिससे हेल्दी स्पर्म महिलाओं के गर्भ में नहीं पहुंचाता है। 

WhatsApp Group Join Now

3. हार्मोनल असंतुलन


मोटापा पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है। हार्मोन प्रजनन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मोटापा पुरुष शरीर में पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को कम कर सकता है, जो सेक्स पावर और मूड को कम कर सकता है।

4. अंडकोश के तापमान को करें प्रभावित


आमतौर पर, अंडकोश को बेहतर काम करने के लिए ठंडे तापमान पर होना चाहिए। मोटे पुरुषों में, अंडकोश आमतौर पर शरीर के अन्य ऊतकों से घिरा होता है। और इसके कारण तापमान बढ़ जाता है, जिससे सेक्स के दौरान उनके स्टेमिना में कमी और गुणवत्ता वाले शुक्राणुओं का उत्पादन करना मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: जानें नहाय-खाय, खरना और उषा अर्घ्य की पूरी विधि, छठ पूजा के दिन इस बात का रखें ध्यान

Tags

Share this story