वाटर पार्क में जाने का बना रहे हैं प्लान ? इन बातों का जरूर रखें ध्यान नहीं तो सेहत को पहुंचालेंगे नुकसान
Water Park: गर्मी मे मस्ती के लिए वाटर पार्क का मजा कुछ और ही है। वाटर पार्क, जहाँ पर जाकर गर्मी से आजादी पाई जाती है और बच्चों का मनोरंजन होता हैं। वाटर पार्क में मजे तो खूब आते हैं लेकिन इसी के साथ कई तरह के खतरों की संभावना भी रहती हैं। इसलिए वाटर पार्क जाने से पहले कई तरह की सावधानियां रखने की जरूरत हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। वाटर पार्क जाने से पहले कुछ अलर्ट हो जाए। ताकि वहां से वापस आने पर आपको कोई परेशानी न हो।
हाइड्रेट रहें
पानी में खेलने और दिनभर सूरज की तेज़ किरणों में रहने की वजह से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। पूल के अंदर एंट्री करने से पहले आपको खूब सारा पानी पी लेना चाहिए। पूल में जाने से पहले और इसके बाद पानी जरूर पीएं ताकि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बच सकें। वाटर पार्क का पानी गंदा होता है इसलिए में इसमें जाने से संक्रमण का खतरा रहता है ज़्यादा पानी पीने से वो बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाता है।
सनस्क्रीन लगाएं
पूल में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें और बाहर निकलने पर भी सनस्क्रीन लोशन दोबारा लगाएं। पानी के अंदर जाने पर वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन लोशन 80 मिनट तक काम करता है। इसके अलावा एसपीएफ 15 का लिप बाम इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन लगाने से ना केवल टैनिंग ये बचाव मिलता है बल्कि नुकसानदायक यूवी किरणें भी त्वचा को छू नहीं पाती हैं।
दूसरों को कपड़े इस्तेमाल करने से बचें
पार्क जाते हैं तो अपना तौलिया उपयोग में लें। किसी दोस्त व रिश्तेदार के तौलिया उपयोग में लेने से बचें। इससे स्किन से जुड़ी बीमारी होने से बचा जा सकता है।जिन्हें कोई बीमारी है। विशेषतौर से हार्ट या बीपी की समस्या है तो एडवेंचर एक्टिविटी करने से बचें। चोट आदि लग सकती है।
ये भी पढ़ें- Cooling Tips For Summer: छतों पर सफेद पेंट, कमरे में रखें, इन टिप्स से मिलेगी गर्मी से राहत