Mango Coconut Smoothie से करें दिन की शुरुआत, Taste और हेल्थ दोनों के लिए है बेस्ट

 
Mango Coconut Smoothie से करें दिन की शुरुआत, Taste और हेल्थ दोनों के लिए है बेस्ट

गर्मियों के मौसम में आम और आम से बनी रेसिपी को खाने का मजा ही कुछ और होता है। आम से तो वैसे कई तरह की डिशेस बनाई जाती हैं लेकिन अगर दिन की शुरूआत आप आम और नारियल से बनी स्मूदी के साथ करेंगे तो अपकी सेहत को बहुत ही लाभदायक होने वाला है। यह ड्रिंक ना सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि इससे दिनभर शरीर को ऊर्जा महसूस होती रहेगी। मैंगो कोकोनट स्मूदी एक बढ़िया विकल्प है। इसे बनाना भी बहुत आसान है और चंद मिनटों में ही ये रेसिपी बनकर तैयार हो जाती है। बच्चों के लिहाज से भी ये काफी बढ़िया हेल्थ ड्रिंक हो सकती है। तो चलिए फटाफट बनाते हैं Mango Coconut Smoothie

Mango Coconut Smoothie बनाने के लिए सामग्री

आम कटे – 2 कप
दूध – 1 कप
नारियल कद्दूकस – 2 टेबलस्पून
अखरोट – 2
काजू – 7-8
बादाम – 7-8
किशमिश – 12-15
आइस क्यूब्स – 5-6

Mango Coconut Smoothie बनाने की विधि

Mango Coconut Smoothie बनाने के लिए सबसे पहले आम को लें और उन्हें छीलकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और एक बाउल में रख लें। अब मिक्सर ग्राइंडर का जार लें और उसमें कटे आम डाल दें। इसके बाद इसमें एक कप दूध, कद्दूकस नारियल (आप चाहें तो इसके लिए नारियल पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं), अखरोट, काजू, बादाम किशमिश और आइस क्यूब्स डाल दें। इसके बाद जार का ढक्कन लगाकर ग्राइंड कर लें।

WhatsApp Group Join Now

जब स्मूदी ग्राइंड हो जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। अगर आप ठंडी मैंगो-कोकोनट स्मूदी पीना चाहते हैं तो इसे आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद स्मूदी को फ्रिज से निकालकर सर्विंग गिलास में डाल दें। इसमें ऊपर से कुछ काजू के टुकड़े और आइस क्यूब्स भी डाल दें। आपकी स्मूदी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है। ये एनर्जी ड्रिंक आपको दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखने के साथ ही तरोताजा महसूस कराएगा।

यह भी पढ़ें- Cold Water Side Effect: गर्मी में फ्रिज का पानी पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, रोक दें वरना…

Tags

Share this story