Ragi Samosa Recipe: मन भी भरेगा और सेहत भी बनेगी, आसान तरीके से बनाएं रागी का समोसा, झट नोट करें रेसिपी 
 

 
Ragi Samosa


Ragi Samosa Recipe: बाजार में या घर  ज्यातर लोग  समोसे  मैदा वाले ही बनाते हैं जो कि शुगर स्पाइक बढ़ाने का काम कर सकता है। दूसरा इसका आलू सिंपल कार्ब वाला होता है जो कि आसानी से पचता है और क्रेविंग व मोटापा बढ़ाता है। इसके अलावा ये डीप फ्राइड फूड है जो कि शरीर में सूजन बढ़ा सकता है और पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में समोसा खाना है वो भी हेल्थ का ध्यान रखते हुए तो आप  रागी का आटा  जो बहुत ही हैल्दी आटा होता है ।मैदे की जगह रागी का प्रयोग करके समोसे बनाए जा सकते हैं। जानिए रेसिपी 


रागी का समोसा  बनाने के लिए क्या चाहिए 

रागी का आटा- 1 कप
 गेहूं का आटा- 1 कप
 तेल- 1 बड़ा चम्मच नमक- स्वादानुसार
पानी - 1 कप
पत्तागोभी- 1 
मध्यम आकार की बारीक कटी हुई प्याज और हरी शिमला मिर्च- 1-1 
बारीक कटी हुई गाजर- 1 
अदरक और लहसुन का पेस्ट- 11/2 छोटे चम्मच
 काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
 सोया सॉस- 11/2 छोटे चम्मच
 मोमोज चटनी- 1 छोटा चम्मच
चटनी के लिए टमाटर- 4-5
साबुत लालमिर्च- 6 - 7 
कश्मीरी लालमिर्च- 4-5
लहसुन कलियां- 6-7
सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच
टमाटर सॉस- 1 छोटा चम्मच
 नूडल्स मसाला- 1 छोटा चम्मच
 नमक- स्वादानुसार
 तिल का तेल- 1 छोटा चम्मच।

WhatsApp Group Join Now


ऐसे बनाएं रागी का समोसा 

चटनी बनाने के लिए, कड़ाही में एक कप पानी गर्म करके उसमें साबुत लालमिर्च, साबुत कश्मीरी मिर्च, लहसुन और टमाटर को दस मिनट उबालें। 

फिर इसे ठंडा करके बारीक पीस लें।

 कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें पीसा हुआ टमाटर का पेस्ट, टमाटर सॉस, सोया सॉस, नमक और नूडल्स मसाला डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।

अब रागी का आटा, गेहूं का आटा, नमक और तेल डालकर मिलाएं।

 मुलायम आटा गूंध लें। एक बोल में सब्ज़ियां, अदरक-लहसुन पेस्ट, सोया सॉस, मोमोज चटनी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

 अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसकी रोटी बेल लें। 

इसमें सब्जियों का भरावन रखकर मोमोज का आकार दें। इन्हें मध्यम आंच पर पंद्रह मिनट भाप में पका लें। 

गर्मागर्म मोमोज चटनी के साथ परोसें।

Tags

Share this story