IRCTC: गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या की सैर करने का सुनहरा मौका! IRCTC चलाएगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

 

IRCTC: तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 16 मई को इंदौर शहर से पुरी- गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी। जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे और भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में सफर का आनंद ले सकेंगे।

टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी

यह यात्रा 9 रातें और 10 की है। यह ट्रेन पुरी, गंगासागर, कलकत्ता, बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। स्थानीय भ्रमण के लिए नॉन एसी टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा।

WhatsApp Group Join Now

यात्रा करने के लिए लगने वाला किराया

इसके लिए यात्रियों को 17,600 रुपए प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।  इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन एसी स्टैण्डर्ड होटल में की सुविधा दी जाएगी। यात्रा करने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप बुक कर सकते।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका

Tags

Share this story