Ramadan Recipe 2023: रमजान में खाएं टेस्टी चिकन मुगलई पराठा, रोजा इफ्तार में मिलेगा लाजवाब टेस्ट, नोट करें रेसिपी

 

Ramadan Special Recipe: रमजान 24 मार्च से शुरू हो चुका है। मुसलिम समाज के लोगों को रमजान का पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है।चांद दिखने के साथ ही इस पवित्र महीने की शुरुआत हो जाती है और लोग रोजे रखते हैं।  रोजा के दौरान कई लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए इफ्तारी रखते हैं। अगर आपने भी इफ्तारी करने का प्लान बनाया हो लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या रेसिपी में बनाएं तो हम आपको चिकन मुगलई पाराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।

बनाने के लिए लगने वाली सामाग्री

  • कीमा चिकन-200 ग्राम
  • 3 अंडे फेटे हुए
  • प्याज-1 कटा हुआ
  • टमाटर-1 कटा हुआ
  • हरी मिर्च-5-6 कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • जीरा पाउडर-1छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर-1छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च-1छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1छोटा चम्मच
  • गरम मसाला-1छोटा चम्मच
  • हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
  • मैदा-2 कप
  • गेहूं का आटा-1 कप
  • दूध-1 कप

बनाने की विधि

  • आटा, मैदा,नमक को अच्छी तरह मिलाएं फिर इसमें दूध अच्छी तरह गूंथे
  • आटा तैयार करने के बाद स्टफिंग तैयार कीजिए। सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कीजिए।
  • फिर इसमें जीरा डालें कटा हुआ प्याज हरी मिर्च डालकर तले
  • अदरक लहसुन का पेस्ट,चिकन कीमा डालकर चलाएं फिर सारे मसाले डालें।
  • इसे भूरा होने तक भून लें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें।
  • फिर कटा हुआ टमाटर और हरा धनिया पत्ती डालें। पराठे का यह स्टफिंग तैयार हो गया।
  • फिर इसे बेलकर पराठा तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें: Business Idea- फायदा ही फायदा! नाममात्र की इन्वेस्टमेंट और महीने के कमाएं 40 से 50 हजार रुपए, जानिए कैसे?

Tags

Share this story