Rats Home Remedies: बिना मारे इस तरीके से भगाएं चूहे, अपने ठिकानों पर दोबारा आने में डरने लगेंगे
Home Remedies: घर में चूहों के आतंक से हैं परेशान तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। वैसे इस मौसम में घर के कोने में दुम दबाए बैठे चूहे दिख ही जाते हैं। कभी वे एक जगह से दूसरी जगह तक छलांग लगाए नजर आते हैं तो कभी इस ताक में रहते मिलते हैं कि कब कोई खाना खुला दिखे और कब वे उसपर लपक पाएं। लेकिन, घर में इन चूहों की बदमाशी दिन दोगुनी और रात चौगुनी तेजी से बढ़ती है और वक्त रहते इन्हें ना भगाया जाए तो यह अपनी पूरी बस्ती ही आपके घर में बसा सकते हैं। यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय और टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप इन चूहों को बिना मारे भी घर से भगा सकते हैं।
चूहों को बिना मारे घर से भगाने के तरीके
प्याज की गंध
प्याज से निकलने वाली गंध टॉक्सिक होती है जिससे चूहे दूर भागते हैं। आप घर के कोने-कोने और चूहे के ठिकानों पर प्याज का रस या प्याज को बीच में से काटकर रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर के जानवर इस प्याज से दूर रहें क्योंकि यह उनके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
लाल मिर्च का पाउडर
लाल मिर्च का पाउडर अच्छे-अच्छे जानवरों को दूर भगा देता है तो फिर चूहा भला इससे कैसे बच पाएगा. चूहों को घर से भगाने के लिए इस नुस्खे को बेझिझक अपनाया जा सकता है। घर के दरवाजे के पास और किचन के काउंटर और जमीन के किनारों पर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दें। इन जगहों पर चूहे सबसे ज्यादा नजर आते हैं और इस नुस्खे की मदद से फिर दोबारा आपको दिखाई नहीं देंगे।
लहसुन का पानी
एक गिलास पानी में लहसुन को घिसकर मिलाएं और अच्छे से हिला लें. इस पानी को चूहों के घूमने वाली जगह पर छिड़क दें. चूहे लहसुन से दूर भागते हैं। इस मिश्रण को और अधिक असरदार बनाने के लिए आप इसमें लोंग की कुछ कलियां डाल सकते हैं।
लौंग का तेल
लौंग का तेल की छोटे कीणे-मकौड़ों को दूर भगाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए कुछ लौंग की कलियों को मलमल के कपड़े में बांधकर चूहों के बिलों में ले जाकर रख दें। इससे चूहे भाग भी जाएंगे और दोबारा अपने ठिकानों पर आने से डरेंगे भी।
यह भी पढ़ें: ये शानदार electric bike जल्द मारेगी मार्केट में एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे बेहद एडवांस्ड फीचर्स