Safety From Snakes: घर में घुस आते हैं सांप? इन टिप्स से घर में एंट्री हो जाएगी बैन
Snakes: सांप एक बेहद डरावने जीव है। भारत में ये काफी ज्यादा पाए जाते, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन मुताबिक इंडिया में हर सात करीब 50 लाख सांप डसने के मामले सामने आते है। बारिश के मौसम में कई घरों में सांप के ज्यादा निकलने की खबरे आती है तो आइए जानते हैं कि इसे घर और गार्डेन में आने से कैसे रोकें।
सांप की एंट्री पर कैसे लगाएं रोक
1 ब्लीचिंग पाउडर का करें इस्तेमाल
आपने गार्डेन और घर के चारों तरफ ब्लीचिंग पाउडर से लाइन खींच लें, दरअसल ब्लीच की गंध सांपों को पीछे हटा देगी और अगर वो इसे गलती से टेस्ट कर लें , तो ये उनकी जान ले सकता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ब्लीचिंग पाउडर बगीचे के तलाब या फाउंटेन के पानी में मिक्स न हो वरना कई जीव मर सकते है. इसे मिट्टी पर न छिड़कें वरना फर्टिलिटी भी खराब हो सकती है
2. घर से चूहों को दूर रखें
सांप अक्सर आपके घर चूहे खाने की तलाश में आते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप चूहों को घर से दूर रखने के उपाय करें. इसके लिए घर साफ रखें, छोटे-मोटे छेद बंद कर दें. अगर आप घर के कोनों में लहसुन, प्याज, पेपरमिंट, लौंग के तेल और लाल मिर्च पाउडर रख देंगे तो इससे चूहे की एंट्री रुक जाएगी और फिर सांप भी चूहे को खाने आपके घर नहीं आएंगे।
3. बगीचे की घास को ट्रिम करते रहें
अगर आपके घर के बार गार्डेन एरिया है तो कोशिश करें कि घास को समय समय पर ट्रिम करते रहें, क्योंकि कई बार शिकारी पक्षियों या जानवर से बचने के लिए वो लंबी घास का सहारा लेते हैं. घास छोटे रहेंगे तो वो आपको आसानी से नजर आ जाएंगे फिर इनसे बचना आसान हो जाएगा।
4. लेमनग्रास उगाएं
अपने गार्डेन के किनारे और घर के एंट्री प्वाइंट पर गमले में लेमन ग्रास उगाएं, इसकी गंध नींबू की तरह तेज होती है, जो सांपों को बिलकुल पसंद नहीं आती। इससे सांप आसापस भटकने से परहेज करते हैं. ये रेपटाइल्स को भगाने का एक प्राकृतिक तरीका है।