Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि इन गलतियों से रहे सावधान, नहीं तो हो जायेगा बड़ा नुकसान 

 
Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि इन गलतियों से रहे सावधान, नहीं तो हो जायेगा बड़ा नुकसान 

Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। अक्सर लोग इसकी तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू कर देते हैं। नवरात्रि का यह त्यौहार साल में दो बार आता है, जो नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान नौ देवियों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को समर्पित यह त्योहार सभी पर कृपा बरसाता है। साथ ही हमारे जीवन की परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। साल की दूसरी नवरात्रि, जिसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है, जल्द ही शुरू होने वाली है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इसकी शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 रविवार से होगी. विजय दशमी का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह पर्व मां अम्बे की आराधना को समर्पित है। हालांकि इस दौरान कुछ भक्त गलतियां कर बैठते हैं जिसका उन्हें बाद में पछतावा होता है।

मांसाहारी भोजन

माता रानी के व्रत के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इस दौरान सभी लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं। ऐसे में मांसाहारी भोजन से परहेज करें। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को भी इसे खाने न दें।

लहसुन और प्याज से परहेज करें

नवरात्रि के दौरान माता रानी को प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस दौरान भूलकर भी घर में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल न करें। प्राचीन काल से ही लहसुन और प्याज को पूजा पाठ से हमेशा दूर रखा जाता है तो ऐसे में इसे खाना थोड़ा गलत होता है। 

WhatsApp Group Join Now

बाल या नाखून काटना 

अक्सर लोग नवरात्रि के दौरान नाखून काटते हैं। हालाँकि ऐसा करना ठीक नहीं है. हिंदू धर्म में किसी भी व्रत के दौरान बाल और नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा न करने की सलाह दी जाती है.

शराब और तम्बाकू

शराब और तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अक्सर लोग नवरात्रि के दौरान भी शराब का सेवन करते हैं. इस दौरान देवी मां की पूजा की जाती है। इसलिए इन सभी चीजों से दूर रहें। 

खाना बर्बाद मत करो

आम दिनों में भी खाना बर्बाद करना पाप के समान है. हमें कभी भी खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए. इससे सिर्फ खाने का नहीं बल्कि भगवन का भी अपमान होता है. और आपको नवरात्री में ये काम गलती से भी नहीं करने चाहिए। 

Tags

Share this story