Mehndi Designs: ट्रेंड में हैं ये बैक हैंड मेहंदी डिजाइन, लगेगा स्टाइलिश लुक
Mehndi Designs:अक्सर महिलाएं केवल हथेली पर ही मेहंदी लगवाती हैं और बैकहैंड डिजाइन पर खास ध्यान नहीं देती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं बैकहैंड मेहंदी डिजाइन्स पर जिनसे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। मेहंदी (mehndi) हमारी संस्कृति, हमारी विरासत का अभिन्न अंग है। जिसके कारण विवाह समारोह, (marriage ceremony) युद्ध उत्सव आगमन पर बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं।खासकर शादी में इसके लिए भी एक रस्म होती है। इसे ही हम मेहंदी की रस्म कहते हैं। इस दिन घर पर मेहंदी डिजाइनर को बुलाया जाता है। सिंपल मेहंदी डिजाइन बनाने में बेहद आसान हैं और दिखने में बेहद शानदार। यह मेहंदी डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है।इस डिजाइन को आप अपने हाथ के पिछले हिस्से से मेहंदी शुरू करके एक सीधी रेखा में बना सकती हैं।
ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
यूनिक मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं? जिसे देख हर कोई आपकी तारीफ करे और पूछे कि किसने और कहां से लगाई? बैकहैंड मेहंदी डिजाइन में आजकल ज्वेलरी के डिजाइन्स ट्रेंड में हैं।
अगर आप सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो चेन डिजाइन बनवाएं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इससे आपका हाथ भरा-भरा नजर आता है।
इसमें आप हैंडकफ, रिंग और स्पाइरल डिजाइन भी बनवा सकती हैं। अगर आपके पास बाजार जाकर मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप ज्वेलरी डिजाइन्स को आसानी से घर पर भी बना सकती हैं।
जैसे केवल क्रिस-क्रॉस लाइन्स बनाएं फिर बीच में डॉट बनाएं। यह सबसे आसान ज्वेलरी मेहंदी है। या आप चाहें तो ऊपर दिखाए गए मेहंदी डिजाइन को भी बना सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हाथों को खूबसूर लुक दे सकता हैं। अगर हाथों को भरा-भरा नहीं रखना पसंद करती हैं तो फिर इस तरह का कुछ हाथों पर डिजाइन्स बना सकती हैं। जो मॉर्डन लुक देता है।
मंडला आर्ट डिजाइन हाथों पर लगाने के बाद काफी खूबसूरत लगता है। हाथों की उंगलियों और हथेली के बीच में बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं। आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
आप कुछ इस तरह का डिजाइन भी हथेली और उसके पीछे ट्राई कर सकती हैं। हथेली पर मंडला आर्ट और पीछे अरेबीक डिजाइन। फ्यूजन मेहंदी लोगों को काफी पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें: देश के इन हिस्सों की परेड भी है खास, जानें राजधानी दिल्ली के अलावा और कहां होती है गणतंत्र दिवस की Parade?