Health Tips: एम्स की रिसर्च में दावा- दिन की झपकी बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
Health Tips: बुजुर्गों का दिन में सोना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह तथ्य एम्स, भोपाल में हुई एक रिसर्च में सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल के दौरान एम्स के डॉक्टरों ने 705 बुजुर्गों पर यह रिसर्च की है। इसमें शामिल कई बुजुर्गों में महामारी के प्रभाव के रूप में अवसाद, चिंता और तनाव के लक्षण देखे गए। शोध में डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिक ध्यान देने और सहयोग की आवश्यकता थी।
रिसर्च में सामने आया ये परिणाम
शोध के परिणाम बताते हैं कि दिन में सोना या थोड़ी देर झपकी लेना हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है। इसके अलावा चिंता, तनाव, अवसाद आदि से दूर रखता है। शोध में सामने आया कि शराब की लत अवसाद के कारणों में से एक है।
शोध की प्रमुख बातें
- 07 फीसदी बुजुर्गों में मध्यम, एक फीसदी में गंभीर अवसाद मिला।
- 10 फीसदी बुजुर्गों में हल्के से मध्यम और 3 फीसदी में अत्यधिक गंभीर चिंता पाई गई।
- 05 फीसदी में हल्के से मध्यम व एक फीसदी अत्यंत तनावग्रस्त मिले।
- पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक तनावग्रस्त पाई गई।
रिसर्च टीम में शामिल रहे ये एक्सपर्ट
डॉ. वरुण मल्होत्रा, डॉ. दानिश जावेद, डॉ. विजेंदर सिंह, डॉ. नमिता गौतम, डॉ. श्वेता मिश्र, डॉ. अनुराधा कुशवाहा, डॉ. सिंह, डॉ. ज्ञानेन्द्र, डॉ. अरुणिमा ।
एम्स में बनेगी सिम्युलेशन लैब
भोपाल एम्स में आधुनिक सिम्युलेशन लैब स्थापित की जाएगी। इसमें मानव शरीर की एक डमी पर डॉक्टर और स्टूडेंट्स एंडोस्कोपी, आर्थोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी जैसे प्रयोग कर उसके प्रभाव जांच सकेंगे। इस लैब में छात्रों को मानव शरीर की बजाय पहले डमी पर प्रयोग करने का मौका मिलेगा। एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने एडवांस्ड एयरवे वर्कशॉप के दौरान यह जानकारी दी। वर्कशॉप में देशभर के चिकित्सक शामिल हुए।
दिन में सोने के फायदे
- स्मरण शक्ति बढ़ती है।
- थकान मिट जाती है।
- बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।
- सोचने समझने और सीखने की क्षमता बढ़ जाती है।
- ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।
दिन में कितना सोएं
ज्यादा देर सोने से सुस्ती फील होती है। कुछ भी करने का दिल नहीं करता और रात को भी सही तरह से नींद नहीं आती। तो बस 10 मिनट की झपकी काफी है बॉडी को रिचार्ज करने के लिए।
ये भी पढ़ें- Coronavirus को लेकर चीन पर भड़का WHO, फिर उठाए सवाल! तुरंत मांगा ये डेटा