Health Tips: बार-बार पेट में दर्द से परेशान रहता है शिशु, ये उपाय आ सकते हैं काम
Health Tips: हमेशा देखा जाता है कि मौसम के परिवर्तन के कारण छोटे बच्चों की सेहत में बदलाव होता है। बच्चों को भी कई समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें पेट से जुड़ समस्या ज्यादा गंभीर होती है।शिशु को अक्सर पेट में दर्द रहने की वजह से वह ठीक से कुछ खा नहीं पाता और विशेषज्ञों के मुताबिक अगर थोड़े समय तक ऐसा लगातार चलता रहे, तो वह अंडरवेट भी हो सकता है। ऐसे में शिशु के पेट में होने वाले दर्द को बिल्कुल भी हल्के में न लें इन उपाय से शिशु को राहत मिल सकती है। आइए जानतें हैं।
इन उपाय से मिल सकती है राहत !
हिंग वाली सब्जी
अगर आपका शिशु 6 महीने से ज्यादा का है, तो उसे लिक्विड चीजें दें कोशिश करें कि दिन में एक ऐसी चीज बनाएं जिसमें हींग का इस्तेमाल हो सके। हींग का सेवन करने से शिशु के पेट दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है या फिर खत्म भी किया जा सकता है इतना ही नहीं अक्सर बच्चों के पेट में दर्द का कारण बनने वाली गैस को भी हींग में मौजूद गुणों से दूर किया जा सकता।
मुगली घुट्टी
अगर शिशु का पेट सही तरह से साफ नहीं होगा, तो भी पेट की समस्याएं हमेशा उसे परेशान करती रहेगी। पेट के साफ होने के चलते अक्सर शिशु के पेट में दर्द रहता है. शिशु को रोजाना मुगली घुट्टी देनी चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उसका पेट रोजाना साफ होता है और शरीर में गैस की समस्या भी नहीं बनती।
पीठ की मालिश
अगर आपका बच्चे के पेट में दर्द हो रहा है, तो उसकी पीठ की मालिश करें। इसके लिए सरसों का तेल ही इस्तेमाल में लें. बच्चे को पीठ के बल लिटाएं और सरसों के तेल से उसकी मालिश करें. इतना ही नहीं, तेल को बच्चे की नाभि के चारों और लगाएं और हल्के हाथों से पेट की मालिश करें। इससे उसे बहुत राहत मिलेगी और कुछ समय बाद वह ठीक भी महसूस करेगा।
साफ-सफाई का ध्यान
ज्यादातर बच्चों को पेट में दर्द या अन्य समस्याएं साफ-सफाई न होने की वजह से परेशान करती है. माता-पिता बच्चे के पालन-पोषण में कोई कमी न छोड़ें, लेकिन अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो ये पेट ही नहीं कई तरह की दिक्कतों का कारण बन सकता है. शिशु को जिस बर्तन में खाना खिलाने जा रहे हैं, उसे अच्छे से साफ कर लें. साथ ही खिलाने से पहले अपने हाथों को भी साबुन से धोएं।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पार्टनर से खराब हुए रिश्तों को ठीक करने के लिए आजमाएं 5 टिप्स, नफरत बदल जाएगी प्यार में