ये Cooking Tips टिप्स आपके खाने में लगा देंगे चार चांद, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे ससुराल वाले

 
ये Cooking Tips टिप्स आपके खाने में लगा देंगे चार चांद, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे ससुराल वाले

Cooking Tips: सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का खाना और फिर आता है रात का खाना। एक वक्त का खाना खत्म नहीं होता है कि दूसरे वक्त पेट को भूख लग आती है। कई लोगों को खाना बनाने के बहुत शौक होता है इसलिए वह दिनभर किचन में लगे रहते हैं। लेकिन कुछ लोग खाना तो बना लेते हैं लेकिन स्वाद मिस कर जाते हैं।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे इजी Cooking Tips के बारें में बतलाएगें जो आपको किचन किंग बना देंगे।

ये Cooking Tips टिप्स आपके खाने में लगा देंगे चार चांद, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे ससुराल वाले
  • अगर आप बिना प्याज के ग्रेवी बना रही हैं तो आप थोड़ी सी पत्ता गोभी लेकर उसमें बारीक बारीक काट लें। फिर इसे फ्राइ करके प्याज की तरह पीस लें। अब सब्जी की ग्रेवी बनाने में इसका प्रयोग करें। Cooking Tips की मदद से बिना प्याज के भी आपकी सब्जी बहुत जायकेदार बनेगी।
  • अगर आप फूलगोभी की सब्जी बना रही हैं तो सब्जी बनाते समय एक टेबलस्पून दूध डाल दें। ऐसा करने से फूलगोभी का रंग नहीं जाएगा और सब्जी शानदार दिखेगी।
  • आप खाने में जब भी दाल बनाएं उसमें जरा सी हल्दी पाउडर और कुछ बूंदे तेल की डाल दें ऐसा करने दाल बहुत ही टेस्टी बनती है और पकती भी बहुत जल्द है।
  • सलाद में टमाचर को काटने से पहले उसे धोकर फ्रिज में रख दें। फिर उसे पंद्रह मिनट के बाद निकाल कर काटें तो आप जिस भी आकार में टमाटर काटना चाहती हैं बहुत ही आसानी से कट जाएगा।
  • सलाद को काटते समय एक बात का खास ख्याल रखें कि सब्जियों को तिरछा करके ही काटें। Cooking Tips को अपनाने से सब्जियों का रस बना रहता है।
  • अगर आपके पास टमाटर की कमी है तो आप सब्जी की ग्रेवी बनाते समय सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का छिलका छीलकर लहसुन, भुनी हुई सौंफ और एक इलाइची साथ में पीस लें और फिर इसका प्रयोग ग्रेवी बनाने में करें।

यह भी पढ़ें- दही से बने इन Face Pack से गर्मी में पिंपल को कहें टाटा बाय बाय

Tags

Share this story