इस देश में बच्चा पैदा करने के दौरान बनी है अजीब मान्यताएं, जान कर कांप जाएगा आपका कलेजा
हमारे देश में गर्भवती महिलाओं का एक बात का ध्यान रखा जाता है। लेकिन दुनिया का एक देश ऐसा है जहां प्रेग्नेंसी किसी काल से कम नहीं है। नाइजीरिया मोफोलुवाके जोन्स के दो बच्चे हैं लेकिन दोनों के जन्म की कहानी एकदम हैरान करने वाली है। मोफोलुवाके के पहले बच्चे का जन्म नाइजीरिया में हुआ जहां बच्चे को जन्म देते वक्त महिलाओं के दर्द को चुपचाप सहने की परंपरा है। महिलाओं को ऐसा लगता है कि हमने अभी तक यह मानसिकता नहीं अपनायी कि महिलाओं को अपने बच्चे को जन्म देते वक्त नरक जैसे पीड़ा से गुजरने की आवश्यकता नहीं होती है।
कम उर्म से सिखाया जाता है दर्द सहना
नाइजीरिया की फुलानी लड़कियों को कम उम्र से ही यह सिखाया जाता है कि प्रसव के दौरान डर दिखाना या रोना कितना शर्मनाक है. दक्षिणी नाइजीरिया के बोनी लोगों को यह सिखाया जाता है कि जब कोई महिला प्रसव के दौरान दर्द सहती है तो यह दिखाता है कि वह एक महिला के तौर पर कितनी मजबूत और सक्षम है. उन्हें यह बताया जाता है कि चीखने-चिल्लाने से दर्द कम नहीं हो सकता इसलिए बेहतर है कि इसे चुपचाप सहा जाए।
दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक अध्ययन में पाया गया कि मां बनने वाली केवल 39.5 प्रतिशत महिलाओं को प्रसव पीड़ा से राहत पाने के बारे में जानकारी थी. बच्चे को जन्म देने के दौरान दर्द निवारक के अधिक इस्तेमाल में अहम बाधा जागरूकता की कमी है।
ये भी पढ़ें- IRCTC offer: अब छुक-छुक से नहीं उड़ कर जाएं उत्तराखंड भ्रमण पर! सस्ते दामों में लपक लें ये जबरदस्त विंटर ऑफर