Mango Peda Recipe: 'फलों के राजा' आम से बनाएं ये एकदम डिफरेंट और टेस्टी स्वीट डिश

 
Mango Peda Recipe: 'फलों के राजा' आम से बनाएं ये एकदम डिफरेंट और टेस्टी स्वीट डिश

गर्मी के मौसम में आम की ढ़ेरों वैराइटी आनी शुरू हो जाती हैं ऐस में आपके सामने विकल्प होता है कि आम की तरह तरह की वैराइटी बनाएं। अगर आप मैंगो जूस या मैंगो शेक से बोर हो चुकी हैं और मैंगों की कोई नई डिश की तलाश में है तो आपको आज आपको बताते हैं मैंगों की स्वीट रेसिपी यानि मैंगो पेड़ा। जिसे आप आम की प्यूरी और मिल्क पाउडर के साथ बहुत जल्द बनाकर तैयार कर सकती हैं। आईये जानते हैं मैंगो पेड़ा रेसिपी।

Mango Peda सामग्री-

  • 3 टेबल स्पून घी
  • 3/4 कप मिल्क पाउडर
  • 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 3/4 कप मैंगो प्यूरी
  • 1 बड़ी चुटकी केसर  
  • 1 बड़ी चुटकी इलायची पाउडर
  • 10-12 बादाम 
  • पिस्ता - गार्निश के लिए

 Mango Peda बनाने की विधि-

  • सबसे पहले एक बड़े नॉन स्टिक या भारी तले के पैन में धीमी-मध्यम आंच में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें। 
  • अब पैन में मिल्क पाउडर, कन्डेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे तब तक पकाएं, जब तक कि आपको आटे की कंसिस्टेंसी ना मिल जाए। अब मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल लें।
  • अब पैन में तकरीबन 2 टेबल स्पून घी डालें। 
  • साथ ही इसमें मैंगो प्यूरी, इलाइची पाउडर और केसर डालें और लगातार चलाते हुए पकाते रहें। 
  • आप इसे तब तक पकाएं जब तक कि आम की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए।
  • अब दूध पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क का मिश्रण वापस पैन में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • धीरे-धीरे सभी सामग्री पिघल जाएगी और आपको एक समान मिश्रण मिल जाएगा।
  • आप मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दीजिए।
  • अब मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल लीजिए और इसे ठंडा होने दें।
  • हालांकि, ध्यान दें कि मिश्रण को पूरा ठंडा नहीं करना है।
  • जब मिश्रण हल्का गर्म हो, तब इसका एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे एक बॉल बना लें। 
  • इसे धीरे से चपटा करें और फिर बीच में एक साबुत बादाम रखें। 
  • गार्निश के लिए केसर के धागे और कटे हुए पिस्ते का प्रयोग करें।
  • आपके मैंगो पेड़ा बनकर तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- Tips For Summer Vacation: छुट्टियों को ना जाने दे बर्बाद, खेल खेल में सिखाएं बच्चों को ये मजेदार काम

Tags

Share this story