Summer Tips For Bikers: गर्मी में बाइक चलाने वाले को होती हैं कई समस्याएं, ऐसे करें सेल्फ केयर
Summer Tips For Bikers:गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या बाइक- टूव्हीलर और साइकिल चलाने वालों की होती है। न केवल लू लगने की आशंका रहती है बल्कि सन बर्न का खतरा भी बना रहता है। शहरों में ट्रैफिक सिग्नल पर हेलमेट गर्म हो जाता है। गर्मी के मौसम में बाइक चलाते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मियों के मौसम में बाइक से सफर करना बेहद मुश्किल होता है। गर्मी के मौसम में हल्के और हावादार कपड़े पहनकर बाइक चलानी चाहिए। क्योंकि पसीने और चिपचिपाहट के चलते आप बाइक चलाते समय झल्ला सकते हैं या फिर राइडिंग के दौरान आपका ध्यान भटक सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में इस मौसम में राइडिंग करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना अनिवार्य है।
कूलिंग वेस्ट
गर्मियों में बाहर निकलते समय आपको कूलिंग वेस्ट पहनना चाहिए। ये एक प्रकार का जैकेट होता है जिसे आप अपने कपड़े के भीतर पहन सकते हैं। ये कपड़े और फैब्रिक दोनों में ही आता है। फैब्रिक मटैरियल में आपको बैटरी भी मिलती है जिसमें एक डिवाइस लगा होता है जिससे आपकी जैकेट ठंडी होती रहती है। ये कूलिंग वेस्ट तपन से आपकी बॉडी को सामान्य रखने के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
समर राइडिंग ग्लोव्स
तेज धूप से बचने के लिए हम गर्मियों में समर राइडिंग ग्लोव्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, क्योंकि गर्मियों में बाइक राइडिंग करते वक्त हाथों में पसीना आता है। ऐसे में उलझन के साथ-साथ बाइक हैंडल को सही से पकड़ने में भी दिक्कत आती है, इन सब समस्याओं से बचने के लिए हम समर राइडिंग ग्लोव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानते हैं कुछ टिप्स
- गर्मी में फुल स्लीव के कपड़े पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं। इससे सनबर्न की समस्या से बचाव होगा और लू लगने की आशंका कम होगी।
- हेलमेट को अनिवार्य हिस्सा बना लें। हेलमेट न केवल जीवन की सुरक्षा देता है बल्कि तेज धूप से भी बचाव करता है। इससे आंखों की भी सुरक्षा रहती है। अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनें।
- कोशिश करें कि हेलमेट का रंग सफेद हो तो ज्यादा गर्मी नहीं होगी। फुल मास्क हेलमेट ही पहनें ताकि गर्म हवा चेहरे को नहीं छुए। चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचें। पानी की बोतल साथ में रखें।
- लम्बी ड्राइविंग पर जा रहे हैं तो रास्ते में बीच- बीच में ठंडी जगह पर अपनी बाइक को रोकें। खूब पानी पीएं। डिहाइड्रेशन से बचेंगे।
- तेज गर्मी में ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते हैं तो आगे की गाड़ी से थोड़ी दूरी बनाकर रहें। इससे कार आदि के गर्म धुएं से खुद को बचा सकेंगे।
- छोटे बच्चे यदि बाइक पर आगे बैठे हैं उनके चेहरे पर रुमाल या कपड़ा लपेट दें ताकि लू से बच सकें।
- कोशिश करें कि सुबह 9-10 बजे से पहले और शाम के छह बजे के बाद ही आएं जाएं।
ये भी पढ़ें- Cooling Tips For Summer: छतों पर सफेद पेंट, कमरे में रखें, इन टिप्स से मिलेगी गर्मी से राहत