Mix Dal Vada Recipe: वीक एंड में घर पर बनाए दाल बड़ा ,बच्चों को आएगा बेहद पसंद,जाने रेसिपी
Apr 29, 2023, 15:59 IST
Mix Dal Vada Recipe: गर्मी के मौमस में बारिश हो रही है जिससे कि मौसम सुहावना हो गया है। इस मौसम में खाने पीने का मजा ही अलग है। अगर आपको या आपके फॅमिली के किसी सदस्य को साऊथ स्टाइल वाला दाल वड़ा पसंद है तो होटलो जैसे स्वादिष्ट दाल वड़ा साउथ स्टाइल में टेस्टी वड़े बना सकते हैं। ब्रेकफास्ट में कुछ नया खाने का मन है तो घर में ही मिक्स दाल वड़ा आसानी से बना सकते हैं। तो ऐसे में हम लेकर आएं है, मिक्सड दाल वड़ा की रेसिपी जिसे आप घर में चंद मिनटो में बना सकते है।
मिक्स दाल वड़ा
- सामग्रीः 1/2 कटोरी छिलके वाली मूंग दाल
- 1/4 कटोरी पीली मूंग दाल
- 1/4 कटोरी चला दाल
- 2 बड़े चम्मच उड़द दाल
- 1 उबाल आलू
- 1 कटोरी पालक बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च स्वादानुसार, करी पत्ता
- 1/2 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर
- 1/4 चम्मच धनिया पाउडर
- गरम मसाला
- थोड़ा चाट मसाल
- नमक स्वादानुसार
विधिः सभी दालों को धोकर 3 घंटे भिगो दें।
- सादे पानी से 3 बार धोकर पानी छान लें।
- 1 मिक्सर में 3/4 दाल डालें और दरदरा पीसें ।
- मिक्सिंग बाउल में मिश्रण निकाल लें। अलग रखी दाल मिला लें।
- मसला आलू, बारीक • प्याज, बारीक हरी मिर्च, 8-10 करी पत्ता, हरा धनिया मिला लें।
- मिश्रण में 1/2 चम्मच मिर्च, 1/4 चम्मच धनिया, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक मिला लें।
- 0 2 चम्मच चावल का आटा मिलाने से वंडा कुरकुरा बनेगा।
- लोई चपटा कर बीच में छेद करें।
- तेल गर्म होने पर इन वड़ों को गुलाबी होने तक तल लें। कुरकुरे वड़े चटनी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें -Noodles Balls Recipe: अब घर में बनाएं नूडल्स बॉल्स, बाजार के टेस्ट भूल जाएंगे बच्चे, जानें रेसिपी