Grapes Halwa Recipe: हलवा खाने का है मन तो बनाएं अभी तक का सबसे स्वादिष्ट अंगूर का हलवा

 
Grapes Halwa Recipe: हलवा खाने का है मन तो बनाएं अभी तक का सबसे स्वादिष्ट अंगूर का हलवा

गर्मियों के दिनों में फलों की बहार आयी हुई है। ये फल हमें गर्मी के दिनों में हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। गर्मी में मिलने वाला एक ऐसा ही फल है अंगूर। मीठें मीठे अंगूर एक के बाद एक कब खाते खाते खत्म हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। ऐसे में घर खूब सारे अंगूर रखें है तो फिर आप इन अंगूर की एक यमी और टेस्टी स्वीट डिश की रेसिपी बना सकती है। तो चलिए आज ही बनाते है मीठे मीठे Grapes Halwa Recipe। जो बाकी हलवे को कर देगा पीछे।

Grapes Halwa Recipe सामग्री

  • अंगूर-1 कप
  • चीनी- 1 कटोरी
  • सूजी- 1 छोटी कटोरी
  • देसी घी- 1 छोटी कटोरी
  • ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
  • इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • पानी -जरूरत के अनुसार

Grapes Halwa Recipe बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह धोकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें और उसका पेस्ट एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
  • गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और घी डाल दें। जब घी मेल्ट हो जाए तो उसमें सूजी डालकर ब्राउन होने तक उसे भूनें। इस दौरान सूजी को लगातार चलाते रहें और गैस का फ्लेम मीडियम रखें।
  • 10 से 12 मिनट बाद जब सूजी पूरी तरह भुन जाए यानी ब्राउन हो जाए, तब इसमें चार कपल पानी मिक्स कर दें। एक मिनट बाद इसमें अंगूर का पेस्ट भी डाल दें। इसके बाद इसमें चीनी मिक्स कर दें।
  • इस दौरान हलवा को चलाते रहें और जब पानी सूखने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और dry fruit मिक्स कर दें। एक या दो बार चलाने के बाद गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा होने पर आप इसे सर्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Vacation Tips: नहीं चाहते हैं बच्चे को लगे मोबाइल की लत तो गर्मी की छुट्टियों में बेस्ट रहेंगी ये एक्टिविटी

Tags

Share this story