comscore
Tuesday, March 28, 2023
- विज्ञापन -
Homeलाइफस्टाइलHoli 2023:सावधान!ऐसे परखें मिठाई की शुद्धता, बीमार होने से बचाएगी सतर्कता

Holi 2023:सावधान!ऐसे परखें मिठाई की शुद्धता, बीमार होने से बचाएगी सतर्कता

Published Date:

Holi 2023: होली में रंगों के साथ-साथ मिठाई की बिक्री भी बढ़ जाती है। इसके साथ बढ़ जाता है मिलावट का खतरा। मिलावटी मिठाई सेहत के लिए खतरनाक होता है। तो सवाल है इससे कैसे बचा जाए। तो हम आपको बताएंगे कि मिठाई की शुद्धता घर में कैसे परख सकते हैं। सबसे पहले जान लें कि मिलावट सीधे मिठाई में नहीं, बल्कि उसे जिस सामग्री से तैयार की जाती है उसमें की जाती है। जैसे मेवा, दालें, शहद, दूध और चीन समेत अन्य चीजों में दुकानदार मिलावट करते हैं। तो चलिए जानते हैं मिलावट का लिटमस टेस्ट आप कैसे कर सके हैं।

इन तरीकों से करें पहचान

रंग हाथों पर लगाएं

सबसे पहले अगर आप हाथ में मिठाई लेते हैं और रंग हाथों पर लग जाए तो समझ लें कि ये सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला मिठास है। मतलब मिठाई में रंग मिला है।  मेटानिल येलो और टारट्राजाइन सबसे ज्यादा मिठाई में मिलाया जाता है। इससे किडनी खराब होने का खतरा होता है। 

मेवे में सबसे ज्यादा मिलावट

मेवे में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। इसकी पहचान करने के लिए मेवे पर दो बूंद आयोडीन का डालें। अगर ये काला पड़ने लगता है तो समझ लें कि मेवे में मिलावट की गई है।मावा यानी खोआ में स्टार्च भी मिलाया जाता है। इसे जांचने के लिए मावा को अलग लेकर इसमें पानी मिलाएं और फिर उबालें। इसके बाद आयोडीन की कुछ बूंद डाले। अगर इसमें नीला रंग की परत दिखाई देती है। तो इसका मतलब है कि मावा में स्टार्च की मिलावट की गई हैं।

शहद में चीनी की मिलावट

शहद में चीनी की मिलावट की जाती है। इसका पता घर पर आसानी से लगाया सकता हैं। रूई को शहद से भिगोए। फिर इसे जलाएं।  अगर शहद में चीनी पानी मिला होता है तो यह जलेगी नहीं। लेकिन अगर शहद शुद्ध है तो तुरंत जल उठेगी।

चांदी का वर्क की पहचान

मिठाई को खूबसूरत बनाने के लिए उसपर चांदी का वर्क लगाया जाता है। जिसे खाने से कोई सेहत पर प्रभाव नहीं होता। लेकिन इसमें भी अब लोग मिलावट करने लगे हैं। वर्क में मिलावट का पता लगाने के लिए उसे जलाकर देखें। अगर जलने पर छोटी गोलीनुमा आकृति बन जाए तो वो असली हैं। अगर जलने के बाद स्लेटी रंग का जला कागज नजर आए तो समझे की वो नकली है।

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Aaj ka rashifal: आज किस राशि पर मेहरबान रहेंगे बुध, और किस राशि को बुध को मनाने की होगी ज़रूरत?

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के...

Hair Care Tips: लुक दिखने लगा है ओल्ड एच? 5 टिप्स से गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल!

Hair Care Tips: बालों का झड़ना एक सामान्य समस्या है...

श्रम शक्ति भवन के सामने  ईपीएस 95 पेंशनरों ने किया मूक धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली,  न्यूनतम 7500/- रुपये मासिक पेंशन एवं महंगाई...

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर पहुंची महिला सशक्तिकरण रैली, हुआ भव्य स्वागत

Greater Noida: नवरात्र सप्ताह के पहले दिन 22 मार्च को...

Nitin Gadkari ने नागपुर में दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ले सकते हैं चुनावी राजनीति से रिटारमेंट, जानें

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...