Sweet Potato Chaat Recipe: शकरकंद की चाट बनाने का ऐसा तरीका की उंगलिया चाटते रह जाओगे

 
Sweet Potato Chaat Recipe


Chaat Recipe: चाट का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों सबको चाट खूब पसंद आती है। चाट तो वैसे कई तरह के होते हैं। काबुली चने की चाट, काले चने की चाट, आलू चाट, आलू-पापड़ी चाट, टमाटर चाट आदि लेकिन आज हम आपको हेल्दी चाट की रेसिपी बताएंगे. हेल्दी चाट की बात आती है तो शकरकंद की चाट का ही नाम आता है।  स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद की चाट की तो खूब खाई होगी।  हम आपको स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद की चाट की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। 


बनाने के लिए लगने वाली सामग्री

• 1 कप उबले छोले • 1 छोटा प्याज

• 1-2 कलियां लहसुन • 1 हरीमिर्च • 1 छोटा टुकड़ा अदरक • 2 टमाटर • 2 उबली शकरकंदी

• 1 छोटा चम्मच छोला मसाला • 1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट • 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

• 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर • 1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर • 1 बड़ा चम्मच तेल

WhatsApp Group Join Now

थोड़ी सी धनियापत्ती कटी • नमक स्वादानुसार.


बानाने की विधि

प्याज, लहसुन, अदरक, हरीमिर्च व टमाटर क मिक्सी में पीस लें।
कड़ाही में तेल गरम कर हलदी, धनिया पाउडर व मिर्च पाउडर डाल कर टमाटर का मसाला भूनें।
 स्वादानुसार नमक डाल कर 4 मिनट तक पकाएं. शकरकंदी, छोले व 1 कप पानी डाल कर 3-4 मिनट तक पकाएं।
इमली का पेस्ट व छोला मसाला डाल कर पकाएं. धनियापत्ती से सजा कर सर्व करें।
 

Tags

Share this story