Health Tips: जॉब के साथ सेहत भी! जानें 5 आसान चेयर एक्सरसाइज, शरीर रहेगा पूरी तरह फीट

इस एक्सरसाइज से संतुलन और स्थिरता में सुधार होता है। चेयर स्क्वैट्स करने से न सिर्फ आलस दूर होगा, बल्कि •अतिरिक्त फैट भी कम होगा। इस एक्सरसाइज को 10-12 बार तीन सेट में दोहराएं।

  
heath tips


Health Tips: बदलती जीवनशैली के कारण अब फिट रहना एक चुनौती बन गया है। घंटों चेयर पर बैठकर काम करना, गलत खानपान और एक्सरसाइज न करने से मोटापा सहित कई बीमारियां शरीर में घर करने लगती हैं। लेकिन कुछ एक्सरसाइज ऐसी हैं, जिन्हें आप काम के दौरान भी बीच-बीच में चेयर पर बैठे हुए ही कर सकते हैं। आज हम ऐसी चेयर एक्सरसाइज की बात करेंगे, जो पूरे शरीर का व्यायाम करती हैं।


1. चेयर स्क्वैट्स

इस एक्सरसाइज की मदद से शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज से संतुलन और स्थिरता में सुधार होता है। चेयर स्क्वैट्स करने से न सिर्फ आलस दूर होगा, बल्कि •अतिरिक्त फैट भी कम होगा। इस एक्सरसाइज को 10-12 बार तीन सेट में दोहराएं।


2. लेग एक्सटेंशन

इस एक्सरसाइज को करने के लिए कुर्सी के किनारे पर बैठ कर अपनी पीठ सीधी और पैर फर्श पर सीधे रखें। अब एक पैर को उठाते हुए सीधा फैलाएं और वापस लाएं। इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं। 10-12 बार तीन सेट में इस एक्सरसाइज को करें।


3. नी एक्सटेंशन

पैर के ऊपरी हिस्से एवं घुटने के जोड़ को मजबूती देने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत कारगर है। इसके लिए चेयर पर सीधे बैठ जाए, फिर पैर को शरीर की शोध में लाएं और एक मिनट तक उसी स्थिति में रखें। 


4.एंकल स्ट्रेच

इससे शरीर में लचीलापन बढ़ने के साथ ही ब्लड क्लॉट का जोखिम भी कम होता है। दोनों पैरों को सीधा रखकर कुर्सी पर बैठ जाएं। अब एक पैर को थोड़ा आगे करते हुए एड़ी को अपनी तरफ एवं बाहर की तरफ झुकाएं। दोनों पैरों के साथ इस एक्सरसाइज को 2-5 बार दोहराएं।

5. कोर ट्विस्ट

कुर्सी के आगे वाले हिस्से पर कमर को सीधा करके बैठ जाएं। पैरों को सीधा रखें और दोनों हाथों को सीने पर पास लाएं और कोहनी से एक-दूसरे को पकड़ लें। अब कमर के ऊपरी हिस्से को दाएं और बाएं घुमाएं। बैकबैंड रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। पैर जमीन से स्पर्श करें। अपने हाथों को कमर के ऊपर रखें। अब शरीर को पीछे की ओर झुकाएं फिर सामान्य स्थिति में लाएं।

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी