Tips To Clean Utensils: अलग-अलग धातुओं के बर्तन की सफाई करने में ये उपाय अपनाएं, घंटों का काम चुटकियों में करें

Tips To Clean Utensils:आप आपने घरों में कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल करते होंगे। जिसमें स्टील, एल्युमीनियम, कांच, चीनी-मिट्टी और पीतल के बर्तन मुख्य हैं। बर्तन तांबे के हों या पीतल के,उन्हें साफ़ करने में खासी मशक़्क़त करनी पड़ती है। तांबे के बर्तनों को दूसरे बर्तनों से ज्यादा संभाल कर रखना पड़ता है क्योंकि तांबे के बर्तनों का लगातार उपयोग करने से उसमें खाने की कई वस्तुओं के साथ रासायनिक क्रिया हो सकती है। जिससे तांबे के बर्तन जल्द काले पड़ने लगते। आज हम आपको ऐसा टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आपके बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे। इसी मेहनत को कम करने में घर में तैयार किया गया घोल और पाउडर आपकी मदद करेंगे।
बर्तनों की चमक रहेगी बरक़रार
पाउडर की तैयारी
इस पाउडर को तैयार करने के लिए
1 कटोरी आटे में 14 कटोरी नमक
14 कटोरी डिटर्जेंट पाउडर
14 कटोरी खाने का सोडा
14 कटोरी सायट्रिक एसिड या नींबू के सत्व का पाउडर और थोड़ा-सा खाने वाला लाल रंग मिलाकर एकसाथ पीस लें।
अब तैयार पाउडर को एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर बर्तन धोने वाले पाउडर/लिक्विड के स्थान पर इस्तेमाल करें।
इससे बर्तन के अलावा गैस, टाइल्स जैसी चीजों को भी साफ़ किया जा सकता है।
घोल का इस्तेमाल
कई बार नींबू फ्रिज में ज्यादा समय के लिए रखे रहते हैं तो उनमें दाग पड़ जाते हैं, इस घोल को बनाने में हम उन्हीं नींबुओं का इस्तेमाल करेंगे।
4 नींबुओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसमें 2 गिलास पानी और 2 चम्मच नमक मिलाकर उबाल लें।
जब घोल थोड़ा कम हो जाए तो इसमें 1 चम्मच खाने वाला सोडा मिला दें।
फिर घोल को ठंडा करके एक बोतल में भर लें। इस घोल से वर्तन धोने के लिए इसे बर्तन में थोड़ी देर डाल कर रख दें और फिर स्पंज से साफ़ करके पानी से धो दें।
इसकी मदद से पीतल, कांसे और तांबे के अलावा स्टील के बर्तन को भी साफ़ किया जा सकता है।