Travelling: चिलचिलाती गर्मी में बर्फबारी का लेना है मजा तो किसी जन्नत से कम नहीं हैं ये पांच जगहें

 
Travelling: चिलचिलाती गर्मी में बर्फबारी का लेना है मजा तो किसी जन्नत से कम नहीं हैं ये पांच जगहें

चिलचिलाती गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। अक्सर ये मन करता होगा कि आप गर्मियों में किसी ठंडी जगह Travelling पर जाएं। शिमला, मनाली, हिमाचल और भी कई ऐसी जगहें हैं भारत में जहां आप जाकर गर्मियों में ठंडी का एहसास कर सकते हैं। इस खबर में आपको हम कुछ ऐसे ही हिल स्टेशनों की Travelling के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप ठंडी और ठिठुरन का मजा ले सकते हैं।

अमरनाथ

अमरनाथ कश्मीर की कर्पीन घाटी में स्थित है। अमरनाथ की गुफा वर्ष के ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है लेकिन मई से सितंबर के बीच इसकी यात्रा की जाती है। यहां पूरे साल जमकर ठंड रहती है। ठंड और बर्फबारी का मजा लेने के लिए आप यहां Travelling कर सकते हैं।

कारगिल

WhatsApp Group Join Now

अक्सर हमने कारगिल का नाम कारगिल युद्ध की वजह से ही सुना होगा लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक बेहद खूबसूरत जगह है। सिंधु नदी के तट पर स्थित कारगिल हिमालय के बर्फ से भरे शिखर से ढका हुआ होता है। यहां का तापमान सामान्य रूप से -32 डिग्री सेल्सियस से -48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

द्रास

द्रास भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के करगिल ज़िले में स्थित एक बस्ती है। कश्मीर से लद्धाख जाने के लिए द्रास होकर जाना पड़ता है। इसे लद्धाख का द्वार कहा जाता है। ये बहुत ही ठंडी जगह है, यहां मई-जून के महीने में तापमान सिर्फ 22 डिग्री सेल्सियस और उससे भी कम रहता है।

रोहतांग पास

रोहतांग पास हिमालय की पीर पंजाल श्रेणी के पूर्वी भाग में मनाली से 51 किमी दूर है। यह कुल्लू को हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़ता है। इस पास की खास बात यह है कि यह साल के ज्यादातर समय बर्फ से ढका हुआ रहता है। रोहतांग पास अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों और ग्लेशियरों के लिए जाना जाता है। गर्मियों में आप अपने परिवार के साथ रोहतांग पास का Travelling प्लान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Best Shayari In Hindi: आपके दिल के हालात को बयां करती है रूह को छूने वाली ये शायरियां

Tags

Share this story