Recipes: गर्मी के मौसम में  नया पकाएं, सबको खिलाएं, नोट करें तवा वेज की लजीज रेसिपी  

 

Recipes: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर समय घर पर ही बीतता है। सब घर में हैं तो भोजन में कुछ नए व्यंजन बनाएं और सबको खिलाएं। साथ में एक जादुई मसाला भी बताएंगे। इसे जिसमें डालेंगे, उसका स्वाद लाजवाब हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं  तवा वेज की नई डिश

बनाने के लिए सामाग्री

  • करेला - 1 कटा हुआ
  •  टमाटर- 1 कटा हुआ
  • भिंडी- 2 कटी हुई,
  • छोटा बैंगन- 1 (चार हिस्सों में कटा हुआ)
  • फूल गोभी- 3-4 टुकड़े, शिमला मिर्च- 1 कटी हुई
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार, प्याज- 1 दरदरा पिसा हुआ।

बनाने की विधि

  • सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें।
  • गर्म पानी में नमक मिलाकर इसमें सब्जियां धो vec G सभी सब्ज़ियों को गर्म तेल में अस्सी फ़ीसदी तक सुनहरा तल लें।
  • अगर तेल में तलना नहीं चाहतीं तो इसे भाप (स्टीम) में पका लें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करके प्याज को धीमी आंच पर सुनहरा भूनें।
  • साथ में थोड़ा- सा हल्दी पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें।
  • बेसन प्रीमिक्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • ये तवा वेज का मसाला तैयार हो गया। अब तली सब्जियों में मसाला मिलाकर परोसें।

ये भी पढ़ें- IRCTC offer: अब छुक-छुक से नहीं उड़ कर जाएं उत्तराखंड भ्रमण पर! सस्ते दामों में लपक लें ये जबरदस्त विंटर ऑफर

Tags

Share this story