ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन

 
ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन

यूँ तो देवभूमि उत्तराखंड में हर मौसम के अनुसार घूमने के लिए अनेको जगह उपलब्ध है जहाँ हर वर्ष पर्यटक घूमने के लिए लाखो की तादाद में पहुंचते है, यहां के पहाड़, झील, झरने और मनोरम वादियां हर किसी का मन मोह लेती है। 

लेकिन एक आम पर्यटक के मन में घूमने से पहले एक चाह ज़रूर होती है कि सस्ते में वो उस जगह को अपनी जेब को ज़्यादा ढ़ीली किए बगैर घूम ले।  तो चलिए आज हम आपको उत्तराखंड की पांच ऐसी जगह बताते है जहां आप बिना ज़्यादा पैसा खर्च किए बेफिक्र होकर घूम सकते है।  

मसूरी

यह शहर हिमालय से घिरा हुआ है। इसी वजह से इस शहर को ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। किसी भी पर्यटक के लिए मसूरी आना पहली पसंद होता है,  जहां वह अपने अपनों के साथ आना पसंद करता हैं। यहां हर मौसम में बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं। किसी दूसरे प्रदेश से अगर आप यहां आना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको देहरादून आना होगा।

WhatsApp Group Join Now
ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
image credit: mussoorie/pixahive

फिर वहां से मसूरी के लिए बस लेनी पड़ेगी। मसूरी में अमूमन होटल का किराया 1000 से 2000 प्रति रात है। खाना-पीना रूम के किराए में शामिल नहीं होता है। खाने-पीने के लिए के लिए एक आदमी का 500 रुपये के करीब खर्च बैठता हैं।

नैनीताल

कुमाऊं के पहाड़ों में झीलों का शहर है नैनीताल। इस शहर की खूबसूरती हर टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस शहर को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। रहने के लिहाज से ये शहर काफी सस्ता है। कुमाऊं मंडल के इस रमणीय स्थल में एक से बढ़ कर एक होटल है।

ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
image credits: nainital/wikimedia

यहां होटल का किराया एक रात का 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये के बीच है। अगर आप 3-4 लोग हैं तो एक दिन के खाने का खर्च करीब एक हजार रुपये तक आता है।

धनौल्टी

धनौल्टी बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपने शांत और सुरम्य वातावरण के लिए जानी जाने वाली यह जगह, चंबा से मसूरी के रास्ते के बीच पड़ती है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक इसलिए भी आते हैं, क्योंकि ये मसूरी से बेहद पास है। यहां आप दून वैली के खूबसूरत नज़ारो का भी मज़ा उठा सकते हैं।

ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
image credits: dhanaulti/wikimedia

यहां किसी दूसरे प्रदेश से आने के लिए आपको पहले देहरादून आना होगा। उसके बाद वहां से यहां के लिए प्राइवेट टैक्सी या बस लेनी पड़ेगी। यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल का किराया 1500 से 1900 रुपए प्रति रात है। खाने-पीने के लिए पूरे परिवार के लिए 500 से एक हजार रुपए मान कर चलें।

रानीखेत

रानीखेत उत्तराखंड का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 1824 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।। यहां का शांत वातावरण, फूलों से ढके रास्ते, देवदार औऱ पाईन के लम्बे लम्बे पेड़ बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
image credits: ranikhet/wikimedia

यहां पर बर्फ से ढकी मध्य हिमालयी पहाड़ियां भी दिखाई देती हैं। यहां होटल में एक कमरे का किराया करीब 1000 से 2000 रुपये के बीच है। जबकि खाने-पीने के लिए पूरे परिवार का खर्चा 500 से एक हजार रुपए मान कर चलें।

चम्बा

चंबा देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ शहर है। चंबा का अन्नवेषित इलाका प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सपनों की दुनिया के जैसा है। यह हिल स्टेशन अपने सेब और खुबानी के बाग और साथ ही साथ बुरांश के फूलों के लिए भी जाना जाता है। राजधानी देहरादून से चंबा करीब 103 किलोमीटर दूर है।

ये है उत्तराखंड में घूमने की पांच सबसे सस्ती जगह, यहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन
image credit: chamba/pexel

यहां पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल का किराया 800 से 1000 रुपए प्रति रात है। जबकि खाने का खर्च करीब 500 से एक हजार रुपए तक आ जाता है।

Tags

Share this story