सब्जियों और फलों के छिलकों में छुपे हैं लाभकारी गुण, फेंकने से पहले जानें इसके फायदे
Health Tips: हम हमेशा सब्जी के छिलकों को उतार कर फेंक देते हैं पर ये छिलके आपकी दमकती त्वचा, स्वस्थ शरीर और शारीरिक मजबूती का कारण बन सकते हैं। इनको फेंकने के बजाए इनसे सूप, सलाद, जूस या स्मूदी बना कर फायदा उठा सकते हैं। जिससे आपकी सेहत को लाभ होगा।
तरबूज के बीज
तरबूज के बीजों में आयरन, जिंक और कॉपर बहुतायत होता है। इससे प्रजनन क्षमता मजबूत होगी और दिल स्वस्थ रहेगा।
कीवी का छिलका
डार्क ब्राउन रंग के बालों वाले के फर और पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन सी की मात्रा काफीज्यादा होती है।
ब्रोकली के पत्ते और इंदल
ब्रोकली बनाते समय हम उनके डंठल और पत्ते को फेंक देते हैं। इनमें विटामिन ए की मात्रा बहुतायत में होती है।
प्याज के छिलके और लहसुन की परत
इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को सूजन और एलर्जी से बचाता है।
आजवाइन की पत्तियां
आजवानइन की पत्तियों में इसके'तने या बीज से 5 गुना ज्यादा कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी बहुत होती है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को बाहर आने से बचाता है। इससे आपका रक्तचाप नियंत्रित रहता है और कैंसर विरोधी गुण भी इसमें होते हैं।
गाजर और शलजम के पत्ते
गाजर और शलजम के पत्तों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, नियासिन, लोहा, जस्ता, विटामिन बी व के और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लने की शक्ति प्रदान करते हैं और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।
ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका