Navaratri के दिनों में इस रंग के जरूर पहने कपड़े, माता रानी रहेंगी हमेशा खुश

Navaratri: अब जल्द ही नवरात्रि शुरू होने वाली है. और नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कुछ महिलाएं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए नौ दिनों तक व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के इन नौ शुभ दिनों में से हर दिन का एक अलग रंग होता है। देवी दुर्गा के भक्त त्योहार के लिए निर्दिष्ट रंगों के कपड़े पहनते हैं।
पहले दिन
आपको नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री पर्वतराज की पुत्री हैं। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को पीला रंग बेहद पसंद है. इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ होता है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
दूसरा दिन
साथ ही नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। माता ब्रह्मचारिणी को हरा रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए आज देवी मां को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
तीसरा दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन भूरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं।
चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भक्तों को नारंगी रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।
पांचवें दिन
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां की पूजा करते समय सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
छठा दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को लाल रंग विशेष प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करना बेहतर रहेगा।
सातवां दिन
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का होता है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा करते समय भक्तों को नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
आठवें दिन
नवरात्रि के दौरान अष्टमी पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को पूजा करते समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
नौवां दिन
नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। सर्व सिद्धियों की देवी सिद्धिदात्री की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन भक्तों को बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ होता है। इससे मां सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त होती है और यह कई प्रकार से लाभकारी होता है। कहा जाता है ये सभी रंग भगवन को काफी ज्यादा पसंद है और अगर उनके ये रंग के कपड़े पहने जाते है तो भगवन काफी ज्यादा खुश रहते है।