अगर आपको नहीं आती है रात भर नींद तो आपकी Bad habbits ने उड़ा दिया है रातों का चैन

 
अगर आपको नहीं आती है रात भर नींद तो आपकी Bad habbits ने उड़ा दिया है रातों का चैन

कुछ लोगों को रात में नींद नहीं आती है, जिस कारण वह सुबह उखड़े उखड़े से नजर आते हैं। बार बार आंख खुलना, रात में नींद ना आना, नींद के साथ बेचैनी होना जैसी कई समस्याएं उनके साथ होती हैं। जबकि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक होता है।

लेकिन रात में नींद ना आने या खराब नींद के कई कारण होते हैं जो हमारी खुद की Bad habbits की वजह से होते हैं, जिसका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है। आईये जानते हैं कुछ ऐसी Bad habbits के बारें में जो आपकी नींद को बर्बाद कर देती है।

अगर आपको नहीं आती है रात भर नींद तो आपकी Bad habbits ने उड़ा दिया है रातों का चैन
source: pixabay

अच्छी नींद ना आने का कारण हैं ये Bad habbits

  • सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी के सामने अधिक वक्त बिताना।
  • सोने के 1-2 घंटे पहले एक्सरसाइज करना।
  • रात को देर से खाना खाना और खाने में गरिष्ठ भोजन का सेवन करना।
  • अधिक तरल पदार्थ का सेवन करना, जिसके कारण बार बार टॉयलेट जाना और नींद खराब होना।
  • धूप में ना बैठने के कारण विटामिन डी की कमी होना।
  • रोजाना सोने का समय अलग अलग होना।
  • कुछ ज्यादा ही हल्का भोजन करना जिससे रात में भूख का लग जाना।
  • शाम 5 बजे के बाद चाय या कॉफी लेना।
  • सोने से आधा घंटा पहले भारी मानसिक गतिविधि करना।

क्या होते हैं अन्य कारण

WhatsApp Group Join Now

सोने में कठिनाई या नींद ना आने के कई कारण होते हैं। जिसमें से आपकी नींद की Bad habbits, जीवनशैली के विकल्प और चिकित्सीय समस्याएं। इसके अलावा तनाव, चिंता, अवसाद के कारण भी लोग ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं। नींद की समस्या, अनिद्रा, स्लीप एपनिया और रेस्टलेस लेग सिंड्रोम जैसे स्लीपिंग डिसऑर्डर भी नींद ना आने का एक बड़ा कारण है।

यह भी पढ़ें- भूल कर भी इन इशारों को ना करें इग्नोर, कहीं खराब तो नहीं हो रहा है आपका Liver!

Tags

Share this story