कान का मैल क्या है और इसे साफ़ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जरा सी चूक बना सकती है बहरा

बाल झड़ना, कान में मैल और बाल में डेंड्रफ होना आसान समस्या है लेकिन आम जनमानस के लिए बहुत मुश्किल बनती जा रही है। इस समस्या से देश की कई बड़ी आबादी प्रभावित है।
कान में भरे मैल यानी Earwax से लोगों को घिन आती है लेकिन क्या आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका भी हमारे कान (Ear) में एक अहम काम होता है।
जी हां! कान का मैल हमारे शरीर से निकलने वाला एक ऐसा प्राकृतिक रिसाव है जिसका एक महत्वपूर्ण काम होता है।
पहले जानिए कान के मैल' का काम
-ये हमारे कान को साफ रखने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में मदद करता है।
-ये कान को धूलकणों और पानी से बचाता है जिससे कान के साथ-साथ संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
-ज्यादातर समय हमारी कर्ण नलिकाएं खुद ही अपनी सफाई कर लेती हैं।
कान के मैल को साफ करने के सही तरीके क्या हैं?
-कॉटन बड्स के माध्यम से आप अपने कान के मैल को साफ कर सकते हैं। हालांकि कॉटन बड्स को कान में ज्यादा गहराई तक ले जाने से कान के पर्दे को नुकसान भी होता है।
- कुछ लोग ईयर कैंडल्स के माध्यम से भी कान का मैल साफ करते हैं। वहीं अगर सावधानी से ना करे तो ईयर कैंडल्स से कान और चेहरा जल सकता है।
- जब काम ज्यादा गंदा हो तो डॉक्टर कान की सफाई पानी से कराने की सलाह देते हैं। इसे सिरिंजिंग कहा जाता है।
-कान का मैल साफ करने के लिए माइक्रोसक्शन का तरीका सबसे अच्छा है। माइक्रोसक्शन में स्पेशलिस्ट डॉक्टर का मदद मिलता है।