How to Prevent Shoe Bites: नए जूते या चप्पल से कट जाते हैं पैर? जानें इस समस्या से कैसे बचें

 

Shoe Bite Hacks: नई जूते-चप्पल पहना सभी को अच्छा लगता है। लोग अपने कपड़ों से मैचिंग के अलग अलग फुटवियर पहनते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हम नया जूता या फिर सैंडल पहनते हैं तो वह स्किन पर रगड़ के कारण घाव कर देता है। पहले तो रगड़ से छाला बनता है और फिर वह घाव में बदल जाता है ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं जूते के कारण हुए घाव को कैसे ठीक करें और जूता काटने से रोकने के लिए क्या करें?

नए जूते के काटने को कैसे रोकते हैं?

  • नया फुटवियर पहनने पर अगर ऐसा महसूस होता है कि वह काट रहा है तो आप उस हिस्से पर बैंडेज लगा दें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
  • अगर आपका फुटवियर पैर की उंगलियों की तरफ दर्द देता है तो इस दिक्कत से बचने के लिए आप जूते में अंदर की तरफ कॉटन डाल दें। ऐसा करने से आपके पैरों में दर्द नहीं होगा।
  • फुटवियर का जो भी हिस्सा काटे उस पर टेप काटकर अंदर की तरफ लगा दें। इससे छालेऔर चोट जैसी समस्या नहीं होगी।

चप्पल के काटने पर क्या करना चाहिए?

  • जूते या चप्पल के कारण हुए घाव पर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगा सकते है। कपूर की 1-2 गोलियों का पाउडर नारियल के तेल में मिलाकर उसे पैर के घाव पर लगा लें। इससे यह जल्दी ठीक होगा।
  • एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद में हीलिंग के गुण होते हैं। आप पैर के घाव पर 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच गुनगुना पानी मिलाकर मसाज करें और फिर 30 मिनट के बाद धो लें।
  • एंटी-सेप्टिक हल्दी में नीम की पत्तियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे घाव पर लगाएं। इससे घाव जल्दी ठीक होगा और सूजन भी नहीं आएगी।

Tags

Share this story