World Health Day 2023: डॉक्टर्स के दिए इन 5 संकल्पों से निरोगी रहकर गुजरेगा सारा जीवन

 

World Health Day 2023: स्वस्थ जीवन ही सफलता की कुंजी है। जिस मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा होता है उसका मस्तिष्क, सोचने-समझने की क्षमता तथा कार्य के प्रति निष्ठा अधिक होती है और वह किसी कार्य को करने में सफलता प्राप्त कर पाता है। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ दिवस के रूप मनाया जाता है। इसकी शुरआत साल 1950 से हुई और इसे मनाने की अभी तक सतत प्रक्रिया चल रही है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी वर्कर्स को शुभकामनाएं। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सेहत का खास ख्याल रखेंगे।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ पीएन अग्रवाल से जानें की कैसे हम पहला सुख निरोगी काया के इस मंत्र को अपने जीवन में उतारें और रोग मुक्त रहें।

https://twitter.com/tvn_hindi/status/1644258589090144256?s=20

स्वस्थ रहने के 5 मंत्र

1

मोटापे से दूर रहें

आज कल लोग सबसे ज्यादा मोटापे का शिकार हो रहे हैं। हर कोई इस समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह भी बहुत साफ है खराब लाइफ स्टाइल का होना। किसी भी काम का कोई सही समय नहीं होना। रात को 1 या 11 बजे भी लोग डिनर कर लेते हैं तो जाहिर है मोटापा तो होगा ही। इसे कम करने के लिए लोग ना जाने किन किन तकनीकों का सहारा लेते हैं। मोटापे के साथ साथ बढ़ता वजन भी कंट्रोल किया जा सकता है बस आप अपने खान-पान पर कंट्रोल करें। शरीर की चर्बी को कम करने के लिए सुबह 40 मिनट पैदल चलें।

WhatsApp Group Join Now

2

नशा नहीं करने का संकल्प लें

नशे की लत से परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज है। नशे से दिमाग की नस कमजोर होती है जिससे आपको बाद में मेंटल प्रॉब्लम हो सकती है इसलिए इससे दूर रहे।

3

तनाव नहीं लें

आजकल हर शख्स किसी न किसी बात को लेकर उलझन में ही रहता है। जब भी किसी बात को लेकर टेंशन होने लगे तो शरीर को ऐक्टिव करें। गहरी सांस लें, एक्सरसाइज करें या टहलें। अपनी उपलब्धियों और जिंदगी के सबसे अच्छे वक्त को याद करें। खुद से कंट्रोल नहीं हो रहा तो बिना वक्त गवाए किसी थेरपिस्ट की मदद लें।

4

संतुलित आहार का सेवन करें

हमें संकल्प लेने चाहिए कि सही और संतुलित आहार ही हम खाएं। हरी सब्जियां, फल और अंकुरित खाने की आदत डालें। कई बार लोग नाश्ते में पोहा, समोसा, तले गले व्यंजन खाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी नहीं होते हैं।

5

योगा और एक्सरसाइज करें

सुबह जल्दी उठें और योग को अपने जीवन में शामिल करें। योगा और एक्सरसाइज करें। इन टिप्स और ट्रिक्स को अपना कर आप जीवन को खुशहालीपूर्वक जी सकते हैं और सेहतमंद बने रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका

Tags

Share this story