Health Tips: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, अपने बच्चों की ये 5 फूड्स खिलाकर बढ़ाए इम्यूनिटी

 
Health Tips: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, अपने बच्चों की ये 5 फूड्स खिलाकर बढ़ाए इम्यूनिटी

Corona virus: कोरोना के केस भारत में फिर से बढ़ रहे हैं। पाजिटिव मरीजों की संख्या बढती जा रही है। मरीजों की संख्या बढने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के 26 हजार 361 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोना 5 हजार 335 मामले सामने आए थे। कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरूरी है। हम इन्यूनिटी मजबूत रखें और सबसे ज्यादा अपने बच्चों का ख्याल रखें। कोरोना से लड़ने के लिए बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने की जरूरत हैं। आइए जिनते हैं वो फूड्स जिन्हे खाकर बच्चे वायरस से लड़ने में सक्षम होंगे।

1 नारियल पानी

गर्मी के दिनों में नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। किडनी के लिए रामबाण है नारियल पानी। टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होता है। चमकदार त्वचा के लिए और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी लाभकारी है। इसे बच्चों को पिलाने से उनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी।  

WhatsApp Group Join Now

2 चिया सीड्स

हेल्दी फूड्स के बारे में बात की जाए तो चिया सीड्स का नाम जरूर आता है।चिया सीड्स हेल्दी वेट लॉस के लिए एक पॉप्युलर फूड है जिसे विभिन्न वेट लॉस ड्रिंक्स और स्मूदीज, सलाद आदि में मिलाया जाता है। इसे बच्चों के खिलाएं।

3 दही

दही एक दुग्ध-उत्पाद है जिसका निर्माण दूध के जीवाणुज किण्वन द्वारा होता है। लैक्टोज का किण्वन लैक्टिक अम्ल बनाता है, जो दूध प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर इसे दही में परिवर्तित कर देता है साथ ही इसे इसकी विशेष बनावट और विशेष खट्टा स्वाद भी प्रदान करता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां जैसे- अपच, कब्ज, गैस जैसी बीमारियाँ घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, मट्ठा, छाछ का उपयोग करने से आंतों की दूर हो जाती है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है

4 हरी पत्तेदार सब्जियां

कोरोना से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाना चाहिए। मैथी, पालक, बथुआ, सरसों, सुआ, चौलाई जैसी पत्तेदार सब्जियां स्वाद में जितनी अलग अलग हैं, इनसे मिलने वाला पोषण भी उतना ही खास है। इम्यूनिटी मजबूत करने में ये मदद करती हैं।

5 सिट्रस फ्रूट्स

कोरोना के 2 साल में हमने देखा कि संतरा कितना महंगा हो गया क्योंकि डॉक्टर इसे खाने की सलाह दे रहे थे। संतरा, अंगूर, किवी, अमरूद समेत कई ऐसे फल होते हैं जो विटामिन-C और विटामिन-B से भरपूर होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। गर्मी के मौसम में बच्चों को सिट्रस फूट्स खिलाने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: बड़े ही नहीं बच्चों को भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स से जानें इसकी वजह और रोकने का तरीका

Tags

Share this story