World Laughter Day: आपकी एक हंसी कई बीमारियों को दूर भगा सकती है,जानें इसके फायदे
World Laughter Day: पूरी दुनिया में खुशियां फैलाने के लिए World Laughter Day हर साल 7 मई को मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड लाफ्टर डे 7 मई 2023 को मनाया जा रहा है। सेहतमंद रहना है तो हंसना सीख लीजिए। आपकी एक मुस्कान शरीर से कई बीमारियों को दूर भगा सकती है। तो इस दिन आइये जानते हैं आखिर हंसना हमारी सेहत के लिए इतना फायदेमंद क्यों है?
हंसने के क्या हैं फायदे ?
ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है
जो लोग खुलकर हंसते हैं उनका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो इससे पूरे शरीर में ज्यादा और अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। हंसी से हार्ट पंपिग रेट अच्छा रहता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी होती है वो बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं. आप अगर हंसते हुए दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे आपका पूरा दिन अच्छा और पॉजिटिविटी से भरा रहता है.
मेलाटोनिन नाम का हार्मोन ज्यादा बनता है
हंसने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा बनता है जो आपको रात में सुकूंन की नींद दिलाने में मदद करता है। जिन लोगों को नींद की समस्या रहती है उन्हें हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
दिल को भी खुश कर देती है
हंसने से हार्ट बेहतर तरीके से काम करने लगता है. इससे हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है
लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बने रह सकते हैं
जब आप तेज हंसते हैं तो चेहके की मांसपेशियां अच्छी तरह काम करती हैं ।इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे आप यंग और खूबसूरत दिखते हैं।
चिंता दूर करती है
दिनभर की थकान और चिंता को आपकी हंसी दूर भगा सकती है. जो लोग तनाव में रहते हैं उन्हें वजह बेवजह हंसने की आदत बना लेनी चाहिए. तनाव को दूर भगाने में कोई दवा वो काम नहीं कर सकती जो आपकी हंसी कर सकती है
ये भी पढ़ें: मानहानि केस में झुके ट्विटर के बॉस एलन मस्क, सुलह के लिए देंगे 10 हजार डॉलर