World Liver Day 2023: लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, शरीर नहीं होगा कमजोर
World Liver Day 2023:आज यानी 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को लिवर के प्रति अवेयर करना है। खराब लाइफ स्टाइल, शराब अधिक पीना, खानपान बहुत अधिक खराब होने से लिवर की समस्या हो जाती है। लिवर शरीर में पावरहाउस के रूप में काम करता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लिवर कमजोर हो जाता है। इससे यह ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और आप फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, लिवर इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं। लिवर को मजबूत करने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं।
1.चुकंदर का जूस
चुकंदर का रस में नाइट्रेट्स और जाते हैं। यह लिवर और दिल की सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी ड्रिंक माना जाता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए लिए चुकंदर का रस किसी वरदान से कम नहीं है।
2.बेरीज है फायदेमंद
बौटालाइन और एंटी ऑक्सिडेंट्स गुण पाए बेरीज है फायदेमंद ब्लूबेरी के सेवन से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है और ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाता है। इसमें विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
3.हल्दी है गुणकारी हल्दी
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं।
4.अखरोट खाएं
अखरोट लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो
5.डाइट में एवोकाडो लें
एवोकाडों में कैल्शियम, आयरन,मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
ये भी पढ़ें- White Hair: सफेद बाल को करना है काला तो केमिकल नहीं बल्कि नेचुरल ड्राई का करें इस्तेमाल