Pregnancy Test: सिर्फ 3 मिनट में होगी प्रेग्नेंसी की जांच, बाजार में किट लॉन्च, जानें क्या करना होगा
Pregnancy Test: अब प्रेग्नेंसी आप घर बैठे आसानी से पता लगा सकते हैं। एक प्रॉडक्ट हाल ही में इस्राइल में लांच हुआ है, जिसका नाम है SaliStick. यह एक तरह की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट है, जिसकी मदद से कोई महिला अपनी प्रेग्नेंसी की जांच कर सकती है। लेकिन इस प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की एक खासियत है कि इसके जरिए प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए यूरिन या ब्लड टेस्ट करने की जरूरत नहीं है।
इजराइल की कंपनी सलाइनोस्टिक ने की तैयार
यह खास प्रेग्नेंसी किट ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजारों में उतार दी गई है। किट को इजरायल बेस्ड बायोटेक कंपनी सलाइनोस्टिक ने तैयार किया है। बीते साल इस खास प्रेग्नेंसी किट को 300 महिलाओं पर सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया था। महिलाओं को अब सिर्फ थूक (सलाइवा) की जांच से उनके गर्भवती होने का पता चल सकता है।
किट की एक स्टिक से होगा टेस्ट
जांच के लिए महिला को किट की एक स्टिक को अपनी मुंह में कुछ सेकंड के लिए रखना होगा, जिससे महिला का थूक उस पर लग जाए। यह स्टिक फिर इसे एक प्लास्टिक ट्यूब में ट्रांसफर कर देगी, जहां बायो केमिलकल रिएक्शन होती है। इसके बाद महिला गर्भवती है या नहीं, इसका रिजल्ट मिल जाएगा।
300 महिलाओं पर सफलतापूर्वक ट्रायल
इस किट को इजरायल बेस्ड बायोटेक कंपनी सलाइनोस्टिक ने तैयार किया है। बीते साल इस खास प्रेग्नेंसी किट को 300 महिलाओं पर सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया था। इनमें गर्भवती और सामान्य, दोनों प्रकार की महिलाओं शामिल थीं।इस प्रेंग्नेंसी किट को तैयार करने वाली कंपनी सलाइनोस्टिक इससे पहले कोविड-19 टेस्ट किट बना रही थी। कंपनी ने कहा कि यह कोविड टेस्टिंग किट बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक पर ही आधारित है।कंपनी के आरोन पालमन ने बताया कि इंसान की लार के जरिए कम समय में ही कई बीमारियों की पहचान हो सकती है। यह बीमारियों, वायरसों और हार्मोंस की जांच के लिए सबसे आसान और साफ सुथरा तरीका है। पालमन का दावा है कि ये नया प्रोडक्ट प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए खून और यूरीन की जरूरत को ही खत्म कर देगा।