Greater Noida में अब नहीं होगी G- 20 शिखर सम्मेलन की बैठक, जेपी ग्रीन में ठहरेंगे विदेशी मेहमान

 
Greater Noida में अब नहीं होगी G- 20 शिखर सम्मेलन की बैठक, जेपी ग्रीन में ठहरेंगे विदेशी मेहमान

Greater Noida: भारत G- 20 शिखर सम्मेलन की पहली बार मेजबानी कर रहा है, जिसको लेकर देश के कई राज्यों में जी-20 की बैठक के हो रही हैं और कुछ राज्य में आने वाले दिनों में जी-20 की बैठक में होना प्रस्तावित है। जी-20 शिखर सम्मेलन की वजह से देश में अभूतपूर्व नजारे देखने को मिल रहे हैं। शिखर सम्मेलन की बैठक होने वाले जिलों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के चार बड़े शहरों में भी G- 20 की बैठक होने की तैयारी हो रही थी जिनमें आगरा,बनारस, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।उत्तर प्रदेश में G- 20 की चार बैठक अलग-अलग जिलों में होने की वजह से यूपी में भी बड़े पैमाने पर शहरों को सजाने संवारने का काम हो रहा है। 

जी-20 बैठकों की अगर उत्तर प्रदेश में बात की जाए तो आगरा में जी-20 की बैठक हो चुकी है,वहीं बनारस में इसी महीने बैठक होने वाली है।गौतमबुद्धनगर में सितंबर में बैठक ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में होना प्रस्तावित थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि यहां पर सिर्फ मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। G- 20 में जो विदेशी मेहमान आएंगे उनका ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में रुकने का इंतजाम कराया जा रहा है। जी-20 की बैठक जेपी ग्रीन ग्रेटर नोएडा में होने के बजाए अब दिल्ली में होगी। विदेशी मेहमानों के ग्रेटर नोएडा आने की वजह से शहर को बेहद खूबसूरत बनाया जा रहा है।जगह-जगह सौंदर्यकरण और सड़कों पर अभूतपूर्व परिवर्तन आपको देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ रवी कुमार एनजी ने बताया है कि जी-20 की बैठक अब ग्रेटर नोएडा के बजाय दिल्ली में होगी लेकिन जो विदेशी मेहमान इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं उनके रुकने की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में की जा रही है। जी - 20 का शिखर सम्मेलन शुरू होने के दौरान ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन से परी चौक तक का रूट डायवर्ट 3 दिन तक रहेगा। गौतमबुद्धनगर के एडीएम प्रशासन नितिन मदान ने बताया है कि जी- 20 शिखर सम्मेलन का कार्यक्रम अभी तक जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि अब शिखर सम्मेलन में बेहद कम समय रह गया है अभी तक उन्हें इसका कार्यक्रम मिल जाना चाहिए था, उन्होंने कहा आगे जो भी सरकार या शासन का निर्णय होगा उसके अनुरूप का काम किया जाएगा।

(Reported by Akram Khan, Edited by Mohini Pal)

Tags

Share this story