Greater Noida: मुसीबत बनी हिंडन और यमुना नदी, बढ़ते जलस्तर की वजह से लोग परेशान

  
Greater Noida: मुसीबत बनी हिंडन और यमुना नदी, बढ़ते जलस्तर की वजह से लोग परेशान

Greater Noida:  इस बार मानसून मेहरबार हो गया है। लगातार बारिश होने की वजह से नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण अब छोटी नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से उन नदियों के आसपास बसे लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली में जहां यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और उससे जुड़े इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है वही गाजियाबाद की हिंडन नदी से गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं।

लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

हिंडन नदी के किनारे बसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है लेकिन खाने पीने की दिक्कतों की वजह से लोगों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल, हिंडन नदी और यमुना नदी की बाढ़ से औद्योगिक इकाइयों पर भी बुरा असर पड़ा है।यमुना नदी की बाढ़ से लगभग ढाई सौ फैक्ट्री में 40 करोड़ का नुकसान हुआ है वही उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण और जिला उद्योग केंद्र की ओर से गाजियाबाद में लगभग ढाई सौ फैक्ट्री में सर्वे कराया गया है जिसमें 40 करोड रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।गौरतलब है कि गाजियाबाद में इंडस्ट्रियल फ़ैक्ट्रियों की संख्या  तक़रीबन 2000 है।गाजियाबाद में अभी सर्वे चल रहा है उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे पूरा होने पर बर्बादी का वास्तविक मूल्यांकन किया जा सकता है।

औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोगों को हो रही परेशानी

औद्योगिक इकाइयों से जुड़े  कुछ लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से हिंडन नदी में बाढ़ की वजह से उसके आसपास लगी औद्योगिक इकाइयों में काम बंद पड़ा हुआ है जिससे कि कंपनी को भारी नुकसान हो रहा है।दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश पढ़ रही है जिसकी वजह से जलस्तर और बढ़ता जा रहा है।हिंडन और यमुना के आसपास के इलाकों में पुलिस और जिला प्रशासन ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है लेकिन बाढ़ में प्रभावित लोगों को अब चिंता सता रही है कि बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है जिससे की दीवारें कमजोर हो गई हैं और जमीन का फर्ज भी धस गया है इससे लोगों को आने वाले दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।गौतमबुद्धनगर ज़िलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों को कारवाई की सख्त चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें- Noida News: ग्रेटर नोएडा से सपा के कद्दावर नेता दिनेश गुर्जर गिरफ्तार, जानें ED ने क्यों लिया हिरासत में ?

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी