नोएडा: कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग

 
नोएडा: कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग

नोएडा। सेक्टर-37 रेड लाइट के पास कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर गुरुवार को खड़ी एक गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

फायर ब्रिगेड ने समय पर पाया काबू

जैसे ही गाड़ी से धुआं और लपटें उठने लगीं, आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।


पुलिस कर रही जांच

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गाड़ी में आग लगने की सूचना दर्ज कर ली है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story